Read More News: नाबालिग बेटी का बढ़ता ही जा रहा था पेट, जब सामने आई सच्चाई तो मां-बाप के उड़ गए होश पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चालक
कामदेव भारती (35) साल ग्राम टंडवा का रहने वाला है। जो कि तिल्दा मैं मटेरियल सप्लायर के यहां हाइवा चलाता था। शुक्रवार की देर रात श्याम कामदेव भारती हाइवा क्रमांक सीजी 04 एलइ 4597 को लेकर ग्राम बेमेता मुरूम भरने गया था। साथ ही उसी सप्लायर की एक और हाइवा सीजी ०४, एलबी 1317 को चालक अशोक सत्या लेकर मुरूम भरने गया था।
अधिक गाडिय़ां लगी होने के कारण कामदेव भारती पीछे खड़ी हाइवा के पीछे सड़क किनारे जाकर सो गया। रात लगभग 11:30 बजे चालक अशोक सत्या ने जब देखा कि मुरूम भरने का नंबर आ गया है तो उसने अपनी हाइवा को स्टार्ट किया। पीछे गेयर लगाकर गाड़ी को पीछे करने के दौरान वाहन का सड़क किनारे सोए कामदेव भारती के सिर पर चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Read More News: दर्दनाक हादसा: दो युवकों के सिर को कुचल कर फरार हो गया हाइवा, तस्वीर देख कांप जाएगी रूह पुलिस ने लापरवाह चालक अशोक सत्य के विरुद्ध धारा 304 के तहत जुर्म दर्ज कर वाहन को जप्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक कामदेव भारती और आरोपी अशोक सत्य एक ही गांव ग्राम टंडवा के रहने वाले हैं।
दर्दनाक मौत देख सहम गए लोग
भारी भरकम हाइवा ट्रक की चपेट में आने से चालक की दर्दनाक मौत देख लोगों सहम गए। युवक का सिर बुरी तरह कुचला गया था। उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। घटनास्थल पर खून और शव की हालत देख लोगों में सनसनी फैल गई।