script

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से रोज चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

locationबलोदा बाज़ारPublished: Oct 06, 2019 01:57:44 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन आज से प्रतिदिन

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से रोज चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, आज से रोज चलेगी ये स्पेशल ट्रेन

भाटापारा. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के अवसर पर रायपुर से रायगढ़ जाने एवं वापस रायगढ़ से रायपुर आने के लिए गाड़ी संख्या 08760, 08761 रायपुर रायगढ़ और रायगढ़ से रायपुर मेनू फास्ट पैसेंजर स्पेशल ट्रेन 26 फेरों के लिए 6 अक्टूबर 2019 से 31 अक्टूबर 2019 तक चलाई जा रही है।

यह स्पेशल फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन प्रतिदिन रायपुर से 12 बजे छूटेगी और 12.37 बजे तिल्दा 12.49 बजे हदबंद, 13 बजे भाटापारा 13.30 बजे बिल्हा 14.05 बजे बिलासपुर 14.40 बजे अकलतरा 15.15 बजे चांपा 15.56 बजे सक्ति 17.00 बजे रायगढ़ पहुंचेगी।

पुन: रायगढ़ से 17.45 बजे रायपुर के लिए रवाना होकर 18.25 बजे सक्ति 18.56 बजे चांपा 19.21 बजे अकलतरा 20.10 बजे बिलासपुर 20.43 बजे बिल्हा 21.10 बजे भाटापारा 21.25 बजे हथबंद 21.37 बजे तिल्दा एवं 22.20 बजे रायपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से अन्य यात्री व एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रियों का दबाव कम हो सकेगा। इस ट्रेन को नियमित चलाये जाने की मांग भी लंबे समय से होती रही है। ट्रेन के प्रारंभ होने से यह ट्रेन यात्रियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो