scriptमुर्गी खाने रायपुर आता था तेंदुआ, पकड़ने के बाद आधी रात सीतानदी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया | Leopard release in Udanti Sitanadi Tiger Reserve in Chhattisgarh | Patrika News

मुर्गी खाने रायपुर आता था तेंदुआ, पकड़ने के बाद आधी रात सीतानदी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया

locationबलोदा बाज़ारPublished: Mar 18, 2019 05:50:04 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के घने जंगल में बीती रात नंदनवन से लाए गए तेंदुआ को छोड़ा गया।

Leopard

मुर्गी खाने रायपुर आता था तेंदुआ, पकड़ने के बाद आधी रात सीतानदी टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया

मैनपुर. उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र के घने जंगल में बीती रात नंदनवन से लाए गए तेंदुआ को छोड़ा गया। इस दौरान वन विभाग के आला अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी रायपुर के शदाणी दरबार के पास पोल्ट्रीफार्म में लगभग छह वर्षीय तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से मुर्गी खाने के लालच में आया करता था। यह तेंदुआ कुछ दिन पहले रायल पोल्ट्रीफार्म पर मुर्गी खाने आया था तो सुबह वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में फंस गया। जिसे राजधानी के नंदनवन में रखा गया था। शनिवार को वन्यप्राणी परिवहन वाहन के माध्यम से नंदनवन से लगभग 6 वर्षीय व्यस्क तेंदुआ और पांच बंदर को लेकर रात 8 बजे के आसपास मैनपुर पहुंचे।

लेकिन तेंदुआ को देखने ग्रामीणो की भीड़ न उमड़ जाए इसलिए सीधे वाहन के माध्यम से तेंदुआ को उदंती अभयारण्य के जंगल ले गए। लगभग 10 बजे रात जंगल के बीच में ले जाकर तेंदुआ को छोड़ा गया। जैसे ही पिंजरे का दरवाजा खोला गया तेंदुआ छलांग मारकार जंगल के अंदर घुस गया। इस दौरान वन विभाग के एसडीओ पी आर ध्रुव, नंदनवन के डॉक्टर श्री वर्मा, नंदनवन के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री बघेल, उदंती वन परिक्षेत्र अधिकारी तुलाराम सिन्हा, कुल्हाड़ीघाट वन परिक्षेत्र अधिकारी आर एल पटेल व वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो