scriptCM भूपेश बोले – भाजपा साध्वी प्रज्ञा जैसे आतंकियों को टिकट दे रही है, जो लोगों को चाकू मारते हैं | Lok Sabha CG 2019:Modi and Amit Shah should apologize-Bhupesh baghel | Patrika News

CM भूपेश बोले – भाजपा साध्वी प्रज्ञा जैसे आतंकियों को टिकट दे रही है, जो लोगों को चाकू मारते हैं

locationबलोदा बाज़ारPublished: Apr 21, 2019 02:10:45 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

मुख्यमंत्री भूपेश ने साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा आतंक फैलाने वालों को टिकट बांट रही है। भाजपा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बना रही है जो शहादत पर सवाल उठाते हैं और लोगों को चाकू मारते हैं।

sadhvi pragya news

CM भूपेश बोले – इस समाज ने कोसा कपड़े के व्यापार को दी अंतरराष्ट्रीय पहचान, पूरी करेंगे मांग

रायपुर. मध्य प्रदेश की भोपाल संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बयानबाजी का दौर तेज हो गया है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान की आलोचना की है।
बलौदाबाजार के बिलाईगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश ने साध्वी प्रज्ञा को लोकसभा उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा आतंक फैलाने वालों को टिकट बांट रही है। भाजपा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर जैसे लोगों को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बना रही है जो शहादत पर सवाल उठाते हैं और लोगों को चाकू मारते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश ने रैली में बताया कि छत्तीसगढ़ के लोग साध्वी प्रज्ञा को बखूबी पहचानते हैं। 2001 में साध्वी प्रज्ञा ने मामूली विवाद में बिलाईगढ़ के शैलेन्द्र देवांगन नाम के शख्स पर चाकू से हमला किया था। इतना ही नहीं साध्वी प्रज्ञा ने कवर्धा में गाड़ी को लेकर मारपीट की थी।
सीएम भूपेश ने कहा, भाजपा को कोई ठीक ठाक उम्मीदवार नहीं मिला इसलिए मालेगांव ब्लास्ट केस में 9 साल तक जेल में रहने वाली और हिंसा फैलाने वाली को अपना उम्मीदवार बनाया है।

उन्होंने साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान और लोकसभा उम्मीदवार बनाए को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी घेरा। उन्होंने कहा, साध्वी प्रज्ञा के विवादित बयान पर अमित शाह और नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए।

क्या कहा था साध्वी प्रज्ञा ने
साध्वी प्रज्ञा ने अपने एक बयान में कहा था कि मैंने हेमंत करकरे से कहा था की उसका सर्वनाश हो जाएगा और इसीलिए उसने मुझे गालियां दी थी। जिस दिन मैं जेल गई उसीदिन उसके यहां सूतक लग गया था और जब आतंकियों ने उसे मारा तो सूतक खत्म हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान पर माफी मांग ली थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो