scriptरिश्तेदार के घर गई महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Main accused of gang rape arrested in Chhattisgarh | Patrika News

रिश्तेदार के घर गई महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

locationबलोदा बाज़ारPublished: May 31, 2019 05:13:45 pm

Submitted by:

Anjalee Singh

इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तार के बाद फरार मुख्य आरोपी राजा सलूजा निवासी लवन रोड बलौदाबाजार को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (Gangrape in chhattisgarh)

Main accused of gang rape arrested in Chhattisgarh

रिश्तेदार के घर गई महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कोतवाली थाने में 26 मई को महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape in chhattisgarh) का मामला दर्ज होने के बाद इस प्रकरण में रिश्तेदार रोहित कोसले, मीना चेलक समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। इस मामले में तीन लोगों की गिरफ्तार के बाद फरार मुख्य आरोपी राजा सलूजा निवासी लवन रोड बलौदाबाजार को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने राजा सलूजा को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड में उपजेल दाखिल किया गया है। प्रार्थिया द्वारा की गई शिकायत के अनुसार भिलाई निवासी महिला रिश्तेदार रोहित कोसले, मीना चेलक के यहां बलौदाबाजार आई थी। महिला वैष्णव कॉलोनी में रुकी थी। रात को कुछ लोग घर में दाखिल हो गए। फिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। प्रार्थिया के अनुसार इस गलत काम में रिश्तेदार पति-पत्नी ने भी सहयोग किया। सुबह 25 मई को भी गलत काम किया।

घटना के बाद पीडि़ता घायल हो गई। इसके बाद वह 26 मई को सिटी कोतवाली में आरोपियों एवं रिश्तेदार पति-पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी रिश्तेदार रोहित कोसले, मीना चेलक को गिरफ्तार कर लिया। मामले का मुख्य आरोपी राजा सलूजा फरार था जिसे भी 30 मई को गिरफ्तार कर लिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो