scriptआसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, प्याज की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा रसोई का जायका | Onion prices 70 per kg in Chhattisgarh | Patrika News

आसमान छूने लगे सब्जियों के दाम, प्याज की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा रसोई का जायका

locationबलोदा बाज़ारPublished: Oct 01, 2019 04:26:43 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

10 से 15 रुपए में बिकने वाले प्याज के दाम फुटकर में 60 से 70 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

आसमान छूने लगे प्याज के दाम, सब्जियों की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा रसोई का जायका

आसमान छूने लगे प्याज के दाम, सब्जियों की बढ़ती कीमत ने बिगाड़ा रसोई का जायका

खरोरा . विदाई ले रहे बारिश के सीजन में इस वर्ष बदरा कुछ ज्यादा मेहरबान है। मानसून की सक्रियता से परिवहन में भी ब्रेक लग गया है। नगर में बाहर से होने वाली सब्जियों की सप्लाई नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं। 10 से 15 रुपए में बिकने वाले प्याज के दाम फुटकर में 60 से 70 प्रति किलो तक पहुंच गया है।

प्याज के व्यापारियों की मानें तो जब तक प्याज की नई फसल नहीं आ जाती तब तक प्याज के दामों में गिरावट नहीं हो सकती एक समय 15 से 20 प्रति किलो बिकने वाला प्याज आज 60 से 70 प्रति किलो बिक रही है। दिनोंदिन बढ़ रहे प्याज के दामों ने महिलाओं की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।

प्याजा के साथ-साथ टमाटर भी अपने पूरे तेवर में दिख रहा है। 10 से 15 किलो बिकने वाला टमाटर आज 35 से 45 रुपए किलो बिक रहा है। आम आदमी की थाली से सलाद लगभग गायब हो चुका हैं। प्याज लहसुन अदरक और टमाटर के दामों में हुई बढ़ोतरी से लोगों की थाली का जायका बिगाड़ दिया है।

जानकारों का कहना है कि बारिश के चलते कीमतों में भी देखी जा रही है अन्य राज्यों से आने वाले प्याज कीमत आसमान छू रहे हैं 15 अक्टूबर से जो दीपावली के आसपास लोगों को राहत मिलना शुरू हो सकती हैं। महाराष्ट्र व अन्य के राज्य में हुई तेज बारिश की वजह से प्याज की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है। प्याज टमाटर के साथ-साथ अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ोतरी देखी जा रही है।

कुछ लोगों का मानना है कि प्याज की कालाबाजारी की वजह से भी प्याज के दामों में जबरदस्त उछाल आया है। मंडी के कारोबारियों का कहना है कि 2015 के बाद प्याज के भाव इतनी तेजी से बढ़े हैं। रोज कमाने काने वाले गरीबों की सरोई से प्याज पूरी तरह गायब हो चुकी है। वहीं मध्यमवर्गीय परिवारों की रसोई में आधे से एक प्याज का उपयोग किया जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो