scriptमंडी में ऑनलाइन खरीदी, किसानों ने हंसकर कहा – आसान है ये तरीका | Online shopping in the market | Patrika News

मंडी में ऑनलाइन खरीदी, किसानों ने हंसकर कहा – आसान है ये तरीका

locationबलोदा बाज़ारPublished: Sep 16, 2017 07:06:49 pm

केंद्र राज्य शासन द्वारा किसानों उनकी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश की मंडियों

chhattisgarh news
बलौदाबाजार/नवापारा(राजिम). केंद्र राज्य शासन द्वारा किसानों उनकी उपज का सही मूल्य प्राप्त हो इसके लिए प्रदेश की मंडियों में सभी जिन्स की बिक्री के लिए नवापारा कृषि उपज मंडी को ई-नेम राष्ट्रीय कृषि बाजार से जोड़ा गया है।
Video- आतंकवाद को लेकर ऐसा क्या कह दिया सिंहदेव ने कि लोग रहे गए हक्के-बक्के

इस योजना से यहां के व्यापारी व किसान उत्साहित हैं। वे धान को ई-नाम के अंतर्गत विक्रय कर रहे हैं। आज ई ऑक्शन में 70 लाट किसानों के बनाए गए। वर्तमान में यहां 1010,1008 एवं आईआर 64 का ई-ऑक्शन हो रहा है। किसान सीताराम साहू दुलना वाले का 1010 की बिक्री 1634 रुपए प्रति क्विंटल हुई जबकि शासन ने इस वर्ष का समर्थन मूल्य 1590 रुपए घोषित किया है।
Video- इस तरह देते थे वारदात को अंजाम, मौका पाते ही उठा ले जाते थे मोटरसाइकिल, गिरोह पकड़ाया

शीतल, सीताराम साहू हसदा नं. 2 ने बताया कि वे लगातार धान बेच रहे हैं। उनका धान 1630 रुपए में बिका। नीलाम विभाग के प्रभारी सौरभ शर्मा व कार्यालय अधीक्षक शिव तिवारी ने बताया कि 6500 बोरा आवक है। वर्तमान में पतला धान अधिक आ रहा है उसमे ओम थ्री धान 1724 रुपए, श्रीराम धान 2460, एचएमटी 2098, शांभा मासुरी 1902 के भाव में बिक्री हुआ है। आज के भाव देख कर किसान धनेश साहू, बालमुकुन्द, कन्हैया साहू, पुष्पा साहू, पीलू राम साहू, तोरण साहू, परसराम कंवर, राजेश सोनी दुलीचंद निषाद, रमेश हरवंश, कृष्णा बाई, नकुल राम, टुपेश्वर सतनामी, कुन्तीबाई, अजय कुमार ने धान बेचा।
मां के उड़ गए होश, बच्चे को मुंह में दबाकर भाग रहा था कुत्ता, फिर..

मंडी सचिव राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि लडडूगोपाल, कोणार्क राइस मिल, श्यामजी, यश परबायलिंग, विकास इण्डस्ट्रीज, में. रसीक लाल गाला, शिवम इण्डस्ट्रीज, सागरी एग्रो, राजफुड्स, बाबा धान प्रक्रिया केन्द्र, आरएस राइस इण्ड. सतनाम, इण्डस्ट्रीज, गणेश राइस मिल, केला राइस मिल, अमित पारबायलिंग, विजय एण्ड कम्पनी सहित अनेक राइस मिलर्स धान द्वारा खरीदी किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो