scriptसायक्लोन का असर, संग्रहण केन्द्रों में बंद है धान की खरीदी | paddy purchasing stopped in centers due to weather changes in CG | Patrika News

सायक्लोन का असर, संग्रहण केन्द्रों में बंद है धान की खरीदी

locationबलोदा बाज़ारPublished: Dec 17, 2018 04:33:42 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

वहीं साईक्लोन का सीधा असर संग्रहण केन्द्रों में भी देखने को मिल रहा है।

paddy crops

सायक्लोन का असर, संग्रहण केन्द्रों में बंद है धान की खरीदी

देवभोग. छत्तीसगढ़ में सायक्लोन का असर देवभोग में पिछले तीन दिनों से जारी है। बताया गया है कि समुद्री तूफान फेथई आंध्र से टकराने वाला है। इसी के कारण इसका असर ओडिशा में देखा जा रहा है। वहीं ओडिशा से लगा होने के कारण देवभोग में भी इसका सीधा असर पड़ रहा है। मौसम के जानकारों की माने तो साइक्लोन बनने के कारण पिछले तीन दिनों से तापमान में कुछ गिरावट आई है।

इस समय नगर में भी ठंड अचानक बढ़ गई है। वहीं मौसम में आए गिरावट के साथ ही नगर में दोपहर के बाद से लगातार बारिश जारी है। वहीं अचानक मौसम में परिवर्तन आने के चलते इसका सीधा असर स्वास्थ्य पर देखा जा रहा है। चिकित्सकों की माने तो बीते तीन दिनों से मौसम में परिवर्तन आने के चलते लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है।

वहीं धान खरीदी बंद होने के कारण किसानों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि संग्रहण केन्द्र में धान लेकर पहुंचे किसान अपनी धान की रखवाली करने के लिए घर से तालपतरी लेकर पहुंच रहे है। वहीं रतजगा कर धान की रखवाली करते इस समय चारों संग्रहण केन्द्रों में किसान नजर आ रहे है। मामले में यहा बताना लाजमी होगा कि अचानक बदले हुए। मौसम के मिजाज ने किसानों के सामने बड़ी समस्या लाकर खड़ी कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो