scriptगर्ल्स हॉस्टल में हुआ जोरदार BLAST, सन्न रह गई लड़कियां, फिर कुछ देर बाद.. | Pressure cooker Blast in Girls hostel, one Cook scorched | Patrika News

गर्ल्स हॉस्टल में हुआ जोरदार BLAST, सन्न रह गई लड़कियां, फिर कुछ देर बाद..

locationबलोदा बाज़ारPublished: Jul 24, 2019 08:58:38 pm

Blast in Girls Hostel: जोरदार विस्फोट की आवाज सुनकर सभी लड़कियां सन्न रह गई । इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गया

Girls Hostel

गर्ल्स हॉस्टल में हुआ जोरदार BLAST, सन्न रह गई लड़कियां, फिर कुछ देर बाद..

बलौदाबाजार/कसडोल. गर्ल्स हॉस्टल (Girls Hostel) में अध्ययनरत छात्राएं भोजन के इंतजार में बैठी थी। इस बीच रसोइघर में जोरदार विस्फोट (Blast in girls hostel ) की आवाज सुनकर सभी लड़कियां सन्न रह गई। इसके बाद हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गया। कुछ देर बाद पता चला कि रसोइघर में जोरदार विस्फोट होने से एक महिला घायल हो गई। दौड़कर (Baloda Bazar News) पहुंची लड़कियां, अंदर का नजारा देख हक्के-बक्के रह गए।

खाना बनाते समय हुआ जोरदार विस्फोट

Pressure cooker Blast
दरअसल ये मामला है छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला स्थित आदर्श कन्या हॉस्टल की है। यहां हर दिन की तरह हॉस्टल में कार्यरत रसोइया सभी छात्राओं के लिए रसोइघर में खाना बनाने का काम कर रही थी। वह रोज की तरह प्रेशर कुकर में दाल बनाने चूल्हे पर चढ़ाई हुई थी। कुछ देर बाद उसे चूल्हे से उतारने जैसे ही रसोइघर में गई अचानक प्रेशर कुकर में विस्फोट हो गया। प्रेशर कुकर में अचानक विस्फोट होने से एक रसोइया झुलस गई।

Readl Also: कोबरा सांप भी काट ले तो तुरंत करें ये काम, नहीं फैलेगा जहर, बच जाएगी जान

Pressure cooker Blast

ऐसा था मौहाल
विस्फोट की भयानक आवाज सुनकर हॉस्टल प्रांगण में उपस्थित अधीक्षिका मीना त्रिपाठी , जलवाहक मीना ठाकुर, चौकीदार हेमलता ध्रुव भी रसोईघर में पहुंचे और विनोदनी साहू के झुलसे हुए चेहरे को देखकर दंग रह गए और तत्काल वन विभाग की जिप्सी मंगाकर शासकीय अस्पताल पिथौरा ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर स्थिति में मेकाहारा रेफर किया गया। मेकाहारा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलने से स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। रसोइए की झुलसने से दोनों आंखें बुरी तरह से झुलस गए थे और चोटिल हो गए थे, जिनमें से एक आंख की हालत में सुधार हो गया, लेकिन एक आंख की हालत अभी भी गंभीर है।

Readl Also: ये है सवा करोड़ की मशीन, तुरंत बता देगा आपको कैंसर है या नहीं, नहीं लगेगा कोई भी चार्ज

महिला की एक आंख खराब
आपको बता दें कि हादसा बीते 14 जुलाई की है। लेकिन अभी तक रसोइया विभाग ने अब तक कोई सुध नहीं ली है। घटना की सूचना अजाक के सचिव तक पहुंचते ही मामले के जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उधर घायल रसोइया की एक आंख अभी भी खतरे में है, लेकिन विभाग की ओर से अब तक इस छोटे से कर्मचारी को आर्थिक सहायता नहीं मिली है।

आश्रम अधीक्षिका मीना त्रिपाठी ने बताया कि घायल रसोइए को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और एक दो दिन में दूसरे आंख की भी जांच की जाएगी। घायल विनोदनी साहू के परिजनों ने स्वयं के व्यय पर ईलाज कराया है और आगे की ईलाज के लिए विभागीय अधिकारियों से आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।

…और भी है ऐसे ढेरों खबरें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो