बलोदा बाज़ार

चरित्र पर संदेह के चलते पुजारी ने पत्नी की पिटाई कर किया अधमरा फिर जलता गैस चूल्हा उसके ऊपर रख जिंदा जलाया

बलौदाबाजार जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर के एक पुजारी ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर गैस चूल्हा जलाकर उसके ऊपर रख कर जिंदा जला दिया।

बलोदा बाज़ारSep 16, 2021 / 02:54 pm

Ashish Gupta

चरित्र पर संदेह के चलते पुजारी ने पत्नी की पिटाई कर किया अधमरा फिर जलता गैस चूल्हा उसके ऊपर रख जिंदा जलाया

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां मंदिर के एक पुजारी ने चरित्र शंका के चलते पत्नी की बेरहमी से पिटाई की फिर गैस चूल्हा जलाकर उसके ऊपर रख कर जिंदा जला दिया। कमरे से आग निकलता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में ले लिया है।
दरअसल, मामला भाटापारा थाना क्षेत्र के ग्राम धौराभाठा की है। साईं मंदिर के पुजारी रामनारायण पांडेय (35) परिसर में ही बने मकान में पत्नी मंदाकिनी पांडेय (25), अपने दो बच्चों और साले रामायण तिवारी (17) व साली पूजा तिवारी (15) के साथ रहता है।
जानकारी के मुताबिक आरोपी पुजारी अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। जिसे लेकर आये दिन दोनों के बीच विवाद भी होता था। बुधवार की सुबह भी दोनों के बीच इसी बात को लेकर पुजारी का पत्नी के साथ विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इस कदर बढ़ गई कि पुजारी ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी।
इसके बाद दोपहर को घर से चला गया। रात करीब 9 बजे लौटा तो फिर पत्नी से मारपीट शुरू कर दी। उस पर धारदार हथियार से भी हमला किया। इतना पीटा कि वह अधमरी होकर बिस्तर पर गिर पड़ी। इसके बाद रामनारायण ने कमरे में ही बने रसोईघर से जलता गैस चूल्हे लाकर पत्नी मंदाकिनी के ऊपर रख दिया। इससे उसकी पत्नी की जलकर मौत हो गई।
घटना के दौरान आरोपी के दोनों बच्चे और साले-साली भी घर में ही मौजूद थे। आरोपी ने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दूसरे कमरे में बंद कर दिया था। इस मामले में आसपास के लोगों से मिली घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.