script

खेत में महिला का कंकाल मिलने से फैली सनसनी, लाश के पास मिले कपड़े, चूड़ी और मंगलसूत्र

locationबलोदा बाज़ारPublished: May 04, 2019 06:04:56 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

खेत में अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं, जिसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर फेंका गया है।

crime news

खेत में मिले महिला के कंकाल से फैली सनसनी, लाश के पास मिले कपड़े, चूड़ी और मंगलसूत्र

बलौदाबाजार. छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले के ग्राम अचानकपुर इलाके के एक खेत में अज्ञात महिला का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर शव को घसीटने के निशान भी मिले हैं, जिसे देखकर यह आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर फेंका गया है।

ग्राम के कोटवार ने सिटी कोटवाली में सूचना दी कि गांव से एक किमी दूर खेत में अज्ञात लाश मिली है। महिला की उम्र 50 से 55 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शव लगभग 15 से 20 दिन पुराना है तथा शव पूरी तरीके से गल चुका है। घटना स्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस को दो अलग-अलग जगहों से महिला के लाल रंग के कपड़े, चूड़ी और मंगलसूत्र मिला है।

लाश पूरी तरह से गलकर कंकाल का रूप ले चुका है। कंकाल को देखकर इस बात का अंदेशा भी लगाया जा रहा है कि उस महिला के साथ किसी प्रकार की कोई अनहोनी घटना हुई है उसके बाद मामले को दबाने के लिए महिला की हत्या कर दी गई है लेकिन यह किस महिला का शव है इसका शुक्रवार शाम तक कोई पता नहीं चल सका है। इस संबंध में सिटी कोतवाली के प्रभारी टीआई जेएल गायकवाड़ ने बताया महिला की पतासाजी की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो