शादी से पहले ही बलरामपुर जिले में एक भीषण हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर, दुल्हन दूल्हे और बारातियों का इंतजार कर रही थी कि उसे हादसे की सूचना मिली।
बलरामपुर बलरामपुर सिद्धार्थनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली व बारातियों से भरी दो बोलेरो की भिड़ंत में एक मासूम बच्चे सहित 6 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई है। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
बलरामपुर पुलिस ने भारी मात्रा में प्रतिबंधित पशु का मीट बरामद कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पशुओं के वध करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं।
बलरामपुर पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की हत्या के मामले में बेटी व दामाद के साथ जेल में बंद पूर्व सांसद सपा नेता रिजवान जहीर के मुश्किले लगातार बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को जनपद के नगर तुलसीपुर से सटे ग्राम शीतलापुर में पूर्व सांसद के बंगला व बगल में पड़े खाली जमीन को स्थानीय प्रशासन ने ढोल नगाड़े के साथ मुनादी कराते हुए सीज कर दिया है। सीज की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत तकरीबन तीन करोड़ रुपए है।
बलरामपुर अपात्र होते हुए भी तथ्यों को छुपा कर किसान सम्मान निधि का लाभ लेने वाले किसानों को अब लेने के देने पड़ रहे हैं। जांच में खुलासा होने के बाद 5291 किसानों को नोटिस जारी की गई है। जिस से हड़कंप मच गया है।
बलरामपुर योगी सरकार में लगातार अवैध रूप से अर्जित की गई संपत्ति पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बलरामपुर जनपद के उतरौला विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अनवर हाशमी की प्रशासन द्वारा अब तक की गई कार्रवाई में कुल 102.25 करोड़ की संपत्ति जप्त की गई है।
Up election 2022 उत्तर प्रदेश में पहले बिजली भी जाति धर्म व मजहब हुआ करती थी। होली दीपावली नवरात्र के दौरान बिजली गायब हो जाती थी। अब पूरे प्रदेश में सबको समान रूप से पर्याप्त बिजली मिल रही है। यह बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर जनपद के तुलसीपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा।
Balrampur देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी जनपद के 352 ऐसे primary and upper primary विद्यालय हैं। जहां पर फास्ट तक विद्युत बल्ब की रोशनी नहीं पहुंची। इन विद्यालयों को एक बार फिर Polling Booth बनाया गया है। यहां पर पोलिंग पार्टियां मोमबत्ती के उजाले में काम करने के लिए मजबूर होंगी।
बलरामपुर नगर पंचायत तुलसीपुर के पूर्व नगर अध्यक्ष व सपा नेता फिरोज पप्पू हत्याकांड का पुलिस ने छठवें दिन सोमवार को पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दिया है। घटना में पूर्व सांसद सपा नेता रिजवान जहीर ने बेटी को सपा से टिकट मिलने की राह में रोड़ा बने फिरोज पप्पू का भाड़े के हत्यारों से निर्मम हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए पूर्व सांसद को बेटी, दामाद सहित छह लोगो को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
तुलसीपुर के फिरोज पप्पू की हत्या मामले में बलरामपुर के बाहुबली रिजवान जहीर को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही रिजवान जहीर की बेटी जेबा रिजवान और दामाद रमीज को भी गिरफ्तार किया गया हैं। बलरामपुर पुलिस अधीक्षक साढ़े 11 बजे हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठाएंगे। उधर, पांच दिन बाद हत्या की वजह जानने को हर कोई बेताब है।