scriptसभी धर्म के धर्म गुरुओं ने दिया विश्व शांति का संदेश | Calling for world peace in General Assembly | Patrika News

सभी धर्म के धर्म गुरुओं ने दिया विश्व शांति का संदेश

locationबलरामपुरPublished: Sep 10, 2017 09:42:00 pm

Submitted by:

Ashish Pandey

महासम्मेलन में विश्व शांति का आह्वाहन.

Calling for world peace

Calling for world peace

बलरामपुर. सर्व शिक्षा सेवा समिति परसा पलईडीह द्वारा महाशान्ति संमेलन में उपस्थित धर्म गुरुओ ने विश्व शांति का आह्वाहन करते हुए कहा कि हिंदुस्तान विश्व सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जो संपूर्ण विश्व में शान्ति का संदेश वाहक है। सभी धर्म गुरुओं ने विश्व शांति का आह्वाहन करते हुए लागों सें अपील की विश्व में शांति स्थापित करने की अपील की। 
रविवार को पूर्वमाध्यमिक विद्यालय परसा पलईडीह में आयोजित संमेलन में सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने उपस्थित होकर विश्व शांति का संदेश दिया। Islam धर्म का प्रतिनिधित्व मौलाना परवेज आलम अब्दुल हलीम आमदनी स्लामिक स्कालर मदीना यूनीवर्सिटी, हिन्दू धर्म से भारत प्रसाद शुक्ला प्रवक्ता शांति कुंज हरिद्वार, बौद्ध धर्म से लिखू देवेन्द्र थेरो पूर्व उपाध्यक्ष अंतराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ एवं इसाई धर्म से फादर मिस्टर विपिन विंलुग कैथोलिक चर्च बलरामपुर ने लागों को संबोधित किया। सभी धर्म गुरूओ ने विश्व शांति का आह्वाहन करते हुए लागों सें अपील की विश्व में शांति स्थापित करने की अपील की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में गायत्री परिवार के राधेगोविन्द गुप्ता, संदीप जायसवाल, सत्य प्रकाश शुक्ला, अमरनाथवर्मा, डॉ अजीम, दीप नरायन यादव, राम दुलारे मौर्या व सर्व शिक्षा सेवा समिति के प्रबंधक शाहिद आलम, रविन्द्र कुमार वर्मा अध्यक्ष, ज्वाला प्रसाद यादव, लाखेनदर यादव, जावेद *****रफ, आदि समिति के कार्यकताओं का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर शान्ति कुंज हरिद्वार से आए गायत्री परिवार से भारत प्रसाद शुक्ला ने गायत्री मंत्र से कार्यक्रम का शुभरंभ किया।
कहा कि आज भारत विश्व गुरु बनने जा रहा है। हिंदुस्तान विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। जहाँ हर धर्म के लोग अपने धर्म का पालन स्वतंत्रता पूर्वक करते हैं। 125 करोड़ जनता आज आपसी भाई चारे की जो मिसाल पेश कर रही है, इसीलिए पूरे विश्व में लोग भारत का लोहा मानते है। महाशान्ति के लिए अंतर्मुखी होना पडेगा। इस अवसर पर सदभावना सामाजिक एवं ग्रामीण विकास सेवा समिति के प्रबंधक पवन कुमार मौर्या, सतीश यादव, भोला, राजकुमार जायसवाल, समेत सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थिति रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो