script

पत्नी के चरित्र पर थी शंका तो कर दी बेरहमी से हत्या, फिर 6 किमी दूर जंगल में जाकर लगा ली फांसी

locationबलरामपुरPublished: Oct 11, 2019 09:07:41 pm

Commits suicide: पत्नी की हत्या के आरोपी की खोजबीन में जुटी थी पुलिस, जंगल में चरवाहों ने उसकी जामुन के पेड़ पर फांसी से लटकती देखी लाश, फिर पुलिस को दी सूचना

पत्नी के चरित्र पर थी शंका तो कर दी बेरहमी से हत्या, फिर 6 किमी दूर जंगल में जाकर लगा ली फांसी

Demo pic

कुसमी. सामरी क्षेत्र के ग्राम टाटीझरिया में मंगलवार की शाम को चरित्र शंका में पति ने पत्नी की टांगी से ताबड़तोड़ वार का हत्या (Wife murder) कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी थी।
इस बीच शुक्रवार की सुबह चरवाहों ने बगल के गांव खम्हिया के जंगल में उसकी लाश फांसी (Commits suicide) पर लटकती देखी। फिर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद कर पीएम पश्चात उसके परिजन को सौंप दिया है।

गौरतलब है कि सामरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टाटीझरिया के पश्चिम पारा निवासी 47 वर्षीय राम बिरिजिया के घर दशहरा पर्व में उसकी बेटी रेशमा व दामाद सुबोध कुमार घर आए थे। दशहरे के दिन राम बिरिजिया, उसकी पत्नी 45 वर्षीया सबीना व बेटी-दामाद गांव से लगे नाला में मछली पकडऩे गए हुए थे।
शाम को बेटी-दामाद अलग रास्ते तथा राम व सबीना अलग रास्ते से आने लगे। इधर काफी दिनों से पत्नी सबीना के चरित्र पर राम शंका करता था। घर लौटने के दौरान भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और राम बिरिजिया ने पत्नी की टांगी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या (Murder in Balrampur) कर दी।
इसके बाद वह फरार हो गया था। दूसरी सुबह ग्रामीणों ने इसकी सूचना उसकी बेटी व दामाद को दी। सूचना पर सामरी पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

चरवाहों ने फांसी पर लटकती देखी लाश
11 अक्टूबर की सुबह मवेशियों को चराने कुछ चरवाहे बेतपानी पंचायत के खम्हिया जंगल में गए थे। यहां उन्होंने पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी राम बिरिजिया की लाश गमछे के सहारे जामुन के पेड़ पर लटकती देखी। फिर उन्होंने इसकी सूचना उसकी बेटी-दामाद को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस जंगल में पहुंची और शव को बरामद कर लिया। संभावना जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या करने के बाद उसने करीब 6 किमी जंगल में जाकर ग्लानिवश आत्महत्या कर ली होगी।

बलरामपुर जिले की क्राइम की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Balrampur crime

ट्रेंडिंग वीडियो