scriptक्वारेंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला का डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव, रांची से लौटी थी महिला | Covid-19: Woman delivered child in quarantine center | Patrika News

क्वारेंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला का डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित प्रसव, रांची से लौटी थी महिला

locationबलरामपुरPublished: Jun 21, 2020 11:18:00 pm

Covid-19: क्वारेंटाइन सेंटर में महिला ने स्वस्थ शिशु को दिया जन्म, मां-बच्चे की हालत स्थिर

क्वारेंटाइन सेंटर में गर्भवती महिला का डॉक्टरों ने कराया सुरक्षित डिलीवरी, रांची से लौटी थी महिला

Newborn with Doctor’s

बलरामपुर. कोरोना (Covid-19) के प्रसार को देखते हुए इसके नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिले में क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं। क्वसेंटर में रह रही महिलाएं, बच्चे, बुजुर्गों विशेषकर गर्भवती महिलाओं का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखण्ड बलरामपुर के महाराजगंज स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही गर्भवती महिला ने स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है।
डॉक्टरों की टीम द्वारा सुरक्षित प्रसव कराकर महिला एवं नवजात शिशु को डॉक्टरों की देखरेख में महाराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष कक्ष में रखा गया है। महिला को कुछ दिन पूर्व ही रांची से लौटने पर उनके पति के साथ क्वारेंटाइन किया गया था।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि महिला ने 20 जून की सुबह डॉक्टरों की देखरेख में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया है। महिला क्वारेंटीन सेंटर में रूकी हुई थी इसलिये इस कठिन समय में सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सुरक्षित प्रसव कराया।
सुरक्षित प्रसव कराने वाले डॉ. पीपी पटेल तथा महिला स्वास्थ्य कर्मी राजकुमारी ने बताया कि मां एवं बच्चे की हालत स्थिर है। बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ है तथा डॉक्टरों की देखरेख में है। महिला को क्वारेंटाइन सेंटर में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई तथा उसकी उचित देखभाल की जा रही थी।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के प्रत्येक विकासखण्ड में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष क्वारेंटाइन सेंटर बनाये गये हैं, जहां उनको स्वास्थ्य सुविधाओं के उपलब्धता के साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं प्राप्त होंगी (Covid-19)

पति के साथ रांची से लौटी थी महिला
डॉक्टरों ने बताया कि महिला अपने पति के साथ कुछ ही दिन पूर्व रांची से लौटकर क्वारेंटाइन सेंटर में रह रही थी। गर्भवती महिला की सूचना प्राप्त होते ही स्वास्थ्य टीम द्वारा उनकी जांच कर जरूरी परामर्श तथा जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई थी।
उक्त महिला के पति ने प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्वारेंटाइन सेंटर में उनका विशेष ख्याल रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो