scriptकिशोरी को शादी का झांसा देकर युवक कई महीने से कर रहा था बलात्कार, घर से हो गई गायब तब हुआ खुलासा | Girl raped: Minor girl raped by young man to say's for marriage | Patrika News

किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक कई महीने से कर रहा था बलात्कार, घर से हो गई गायब तब हुआ खुलासा

locationबलरामपुरPublished: May 22, 2020 09:51:59 pm

Girl raped: पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल, अपने साथ भगाकर युवक करीबी रिश्तेदार के घर रखकर करता रहा दुष्कर्म

किशोरी को शादी का झांसा देकर युवक कई महीने से कर रहा था बलात्कार, घर से हो गई गायब तब हुआ खुलासा

Rape accused arrested

वाड्रफनगर. किशोरी को शादी का झांसा देकर एक युवक कई महीने से दुष्कर्म (Rape with girl) कर रहा था। इसी बीच कुछ दिन पूर्व किशोरी अपने घर से गायब हो गई तो परिजनों ने चौकी में शिकायत की।
परिजनों के शक के आधार पर पुलिस ने गांव के ही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने किशोरी को अपने परिचित के घर रखना बताया। किशोरी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बलरामपुर जिले के बलंगी चौकी अंतर्गत निवासी एक किशोरी घर से कुछ दिन पूर्व गायब हो गई थी। इसकी सूचना परिजनों ने बलंग चौकी में दर्ज कराई थी। साथ ही परिजन ने गांव के ही 21 वर्षीय युवक मनीष रजक पर किशोरी को भगा ले जाने की शंका जताई थी।
इस आधार पर पुलिस ने मनीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो युवक ने अपने करीबी रिश्तेदार के घर ग्राम सरना में किशोरी को रखने की बात बताई। इसके बाद पुलिस ने किशोरी को वहां से बरामद कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,366, 376 व पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 3 (2-5) एसटी/एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज जेल भेज दिया है।


कई महीने से कर रहा था दुष्कर्म
पुलिस ने जब किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीने से दुष्कर्म कर रहा था। रिश्तेदार के घर पर रखकर भी वह उससे दुष्कर्म (Girl raped) करता रहा। पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज करने के बाद उसे उसके परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

बलरामपुर जिले में दुष्कर्म से जुड़ी अन्य खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Rape in Balrampur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो