scriptशादी करूंगा कहकर युवक ने 6 दिन किशोरी को जंगल में रखा, यहां कई बार किया बलात्कार | Girl raped: Young man raped many times of minor girl | Patrika News

शादी करूंगा कहकर युवक ने 6 दिन किशोरी को जंगल में रखा, यहां कई बार किया बलात्कार

locationबलरामपुरPublished: Aug 03, 2022 08:53:33 pm

Girl raped: घर से पानी लेने निकली 15 वर्षीय किशोरी नहीं लौटी थी घर, अपने स्तर से काफी खोजबीन के बाद किशोरी के परिजन ने 6वें दिन थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी (Missing) की रिपोर्ट, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Rape with minor girl

Girl raped

कुसमी. Girl raped: 15 वर्षीय एक किशोरी घर से पानी लेने ढोढ़ी की तरफ गई थी, यहां से वह देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। उन्होंने किशोरी की खोजबीन शुरु की लेकिन वह कहीं नहीं मिली। थक-हारकर किशोरी की मां ने घटना के 6वें दिन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने एक युवक के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। पुलिस ने किशोरी का बयान लिया तो उसने बताया कि शादी का झांसा देकर युवक ने उसे जंगल में रखा था। यहां उसने उसके साथ कई बार बलात्कार (Rape) किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

30 जुलाई को बलरामपुर-रामानुजगंज निवासी एक 45 वर्षीया महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी उसकी 15 वर्षीया नाबालिक बेटी 24 जुलाई की शाम 6 बजे गांव के ढोड़ी तरफ पानी लेने गई थी। वह देर रात तक भी वापस घर नहीं आई। इसके बाद परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे लेकिन जब किशोरी का कुछ पता नही चल रहा था तो उसकी मां ने घटना की रिपोर्ट 30 जुलाई को संबंधित थाने में दर्ज कराई।
नाबालिक लड़की के लापता होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 363 कायम कर जांच शुरु की। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में सामरी पुलिस ने टीम गठित कर रहस्यमयी ढंग से लापता किशोरी की खोजबीन शुरु की गई।

कोबरा सांप ने युवती को डसा, ऐसे समय में घरवालों ने कर दी ये बड़ी गलती, चली गई जान


शादी का झांसा देकर किया बलात्कार
खोजबीन के दौरान ही पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर गुम नाबालिग को जंगल से युवक के कब्जे से बरामद किया। महिला पुलिस अधिकारी द्वारा पीडि़ता का कथन लिया गया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी 21 वर्षीय उदय द्वारा उसे शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर जंगल में रखा गया था।
यहां कई बार उसके साथ बलात्कार किया। पीडि़ता के कथन अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 376 4, 6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो