scriptलॉकडाउन में एक बाइक पर 2 लोगों के बैठने की है मनाही लेकिन 4 हो गए सवार, रास्ते में चारों पर गिर गया विशाल पेड़ | Road accident in lockdown: Huge tree fell on bike rider 4 men, injured | Patrika News

लॉकडाउन में एक बाइक पर 2 लोगों के बैठने की है मनाही लेकिन 4 हो गए सवार, रास्ते में चारों पर गिर गया विशाल पेड़

locationबलरामपुरPublished: Mar 27, 2020 08:56:13 pm

Road accident: पेड़ गिरने से चारों हो गए घायल, एक को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल किया गया रेफर

लॉकडाउन में एक बाइक पर 2 लोगों के बैठने की है मनाही लेकिन 4 हो गए सवार, रास्ते में चारों पर गिर गया विशाल पेड़

Tree fell

वाड्रफनगर. इस समय देश में लॉकडाउन (Lockdown) है, इसका सख्ती से पालन भी कराया जा रहा है। एक बाइक पर दो लोगों के एक साथ बैठने पर मनाही है। इधर निजी निर्माण कार्य में काम कर 4 मजदूर एक बाइक पर सवार होकर गुरुवार की देर रात लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनके ऊपर एक विशाल पेड़ गिर गया। (Road accident)
हादसे में चारों घायल हो गए। वहां से गुजर रहे लोगों ने सभी को वाड्रफनगर अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से एक मजदूर की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।

वाड्रफनगर-रामानुजगंज मार्ग पर स्थित ग्राम पंचायत मेंढारी में एक निजी निर्माण कार्य में काफी संख्या में मजदूर लगे थे। इनमें से कुछ गांव के ही मजदूर काम कर रहे थे जबकि कई पड़ोस के गांव प्रेमनगर के थे।
बीती रात तकरीबन 11 बजे खाना खाकर निर्माण स्थल से एक बाइक चार पर 4 मजदूर सवार होकर वहां से प्रेम नगर के लिए निकले थे। यहां वे 2 मजदूरों को छोडऩे वाले थे। इसी बीच रास्ते में डीएवी स्कूल से पहले जंगल में अचानक चारों के ऊपर विशालकाय साल वृक्ष गिर गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक को भेजा गया मेडिकल कॉलेज अस्पताल
वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों को सडक़ पर पड़ा देखा तो एंबुलेंस को सूचना दी। फिर 108 की मदद से तत्काल सभी को सिविल अस्पताल वाड्रफनगर लाया गया। यहां तीन लोगों का उपचार अस्पताल में ही किया गया जबकि अजय नामक मजदूर की हालत गंभीर होने की वजह से अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया गया।

बलरामपुर जिले में सडक़ हादसे की खबरें पढऩे के लिए क्लिक करें- Road accident in Balrampur

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो