scriptधान का रोपा लगा रहे थे महिला-पुरुष, किशोर और किशोरियां, अचानक आसमान से आ गिरी आफत, 9 घायल | Sky lightning: Sky lightning fell in farm, 9 people injured | Patrika News

धान का रोपा लगा रहे थे महिला-पुरुष, किशोर और किशोरियां, अचानक आसमान से आ गिरी आफत, 9 घायल

locationबलरामपुरPublished: Jul 26, 2020 02:01:20 pm

Sky lightning: सभी घायलों को ले जाया गया अस्पताल, दूसरी घटना में आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आकर एक महिला की मौत

धान का रोपा लगा रहे थे महिला-पुरुष, किशोर और किशोरियां, अचानक आसमान से आ गिरी आफत, 9 घायल

Injured in hospital

रामानुजगंज. रामानुजगंज जनपद के ग्राम राधानगर में शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे धान रोपा लगा रहे 9 लोग गाज (Sky lightning) गिरने से घायल हो गए। सूचना पर तत्काल सरपंच रामधनी सिंह सहित ग्रामीणों द्वारा रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां सभी घायलों की स्थिति प्राथमिक इलाज के बाद सामान्य बताई गई। वहीं एक अन्य घटना में ग्राम देवीगंज में आकाशीय बिजली (Sky lightning) की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई।

बलरामपुर जिले के रामानुजगंज जनपद अंतर्गत ग्राम राधानगर बांध के नीचे शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे मंजरी पति सिरोधर उम्र 62 वर्ष, राजमती पति देव शरण 62 वर्ष, रामकल पिता देवसाय सिंह 18 वर्ष, देव कल पिता देवसाय 16 वर्ष, राजामति पति रामाधार, सीतापति पति बसंत उम्र 35 वर्ष, ननकी पति श्याम धरी उम्र 35 वर्ष, देव मति पिता रामदनी उम्र 16 वर्ष, अनिता पिता प्रमोद उम्र 16 वर्ष धान का रोपा लगा रहे थे।
इसी दौरान तेज आवाज के साथ वहां आकाशीय बिजली (Sky lightning) आ गिरी, इसकी चपेट में आने से सभ्ीा घायल हो गए। इसके बाद सरपंच रामधनी सिंह सहित ग्रामीणों के द्वारा सभी को रामानुजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
यहां प्राथमिक इलाज के बाद सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वही गाज गिरने से घायल लोगों को देखने विधायक प्रतिनिधि व्यास मुनि यादव भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।


इधर एक महिला की मौत
जिले में ही एक दूसरी घटना में ग्राम पिपरौल की पार्वती देवी पति पानकेल उम्र 35 वर्ष अपने भाई के यहां ग्राम देवीगंज आई थी जो शुक्रवार कीदोपहर 2.30 बजे के करीब वापस पिपरौल जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो