पुलिस ने बताया कि रंगपुर निवासी बनवारी मालव ने रिपोर्ट दी है। जिसमें बताया कि उसका भाई चेतन मालव(30) रविवार शाम को घर पर पानी की मोटर का तार लगा रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया। जिससे परिजन उसे एमबीएस अस्पताल लेकर गए। जहां उसकी मौत हो गई। इधर बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि सीमलिया थाना क्षेत्र के कल्याणपुरा निवासी पप्पू मीणा(45) यहां राजनगर में किराए के मकान में रहता था। वह 10 मार्च को घर पर गैस पर चाय बना रहा था। इसी दौरान चूल्हा भभकने से उसके कपड़ों में आग लग गई थी। जिससे उसे एमबीएस में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।