scriptसरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर भैंसों को लाकर पंचायत सचिवों ने बजाया ‘बीन’ | Unique protest: secretaries played 'Bean' by bringing buffalow | Patrika News

सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर भैंसों को लाकर पंचायत सचिवों ने बजाया ‘बीन’

locationबलरामपुरPublished: Jan 12, 2021 12:18:33 pm

Unique protest: अपनी मांगों को पूरी करने पंचायत सचिवों (Panchayat secretaries) ने सरकार के खिलाफ विरोध (Protest) का अपनाया ऐसा तरीका, 91 ग्राम पंचायतों के सचिव बैठे हैं धरने पर

सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर भैंसों को लाकर पंचायत सचिवों ने बजाया 'बीन'

Playes bean on protest place

रामानुजगंज. रामचंद्रपुर विकासखंड के 91 ग्राम पंचायतों के सचिव 17 वें दिन भी अपने मांगों के समर्थन में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे रहे। वहीं धरना स्थल पर भैंसों को लाकर सचिवों द्वारा बीन बजाया गया। पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने कहा कि सरकार हमारी बातों को नहीं सुन रही है, जैसे भैंस के आगे बीन बजाना हो रहा है।

अपनी 1 सूत्रीय मांगों को लेकर पंचायत सचिवों में एकजुटता देखी जा रही है। पंचायत सचिव अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं परंतु अभी तक सरकार द्वारा पंचायत सचिवों के हड़ताल खत्म कोई सार्थक पहल नहीं की गई है। इस कारण दिन प्रतिदिन पंचायत सचिवों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है, पहले जहां पंचायत सचिवों द्वारा भीख मांग कर प्रतीकात्मक विरोध किया गया, वहीं सोमवार को भैंसों को लाकर बीन बजाया गया।
पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर एवं संरक्षक रविंद्र तिवारी ने बताया कि हम लोग 17 दिन से हड़ताल पर बैठे हैं परंतु सरकार के द्वारा हमारी मांगों पर अब तक कोई विचार करना दुर्भाग्यजनक है, सरकार को इस ओर ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।
इस दौरान राम प्रीत सिंह, मंसूर आलम, सुमन टोप्पो, अशोक गुप्ता, सत्यनारायण गुप्ता, विष्णु देव पांडे, अरविंद गुप्ता, दिनेश चौबे, मोहर साय मरावी, संजय गुप्ता, विद्यासागर यादव, संजय दुबे, सपन मंडल, मनुवर हाशमी, महेंद्र गुप्ता, सुरेश ठाकुर, वीरेंद्र पोयम सहित अन्य पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर भैंसों को लाकर पंचायत सचिवों ने बजाया 'बीन'
थाली-ढोल भी बजा चुके
पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि हम लोगों द्वारा प्रतिदिन नए-नए प्रतीकात्मक तरीके से विरोध किया जा रहा है। थाली एवं ढोल बजाकर भी हम लोग विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

आज से क्रमिक भूख हड़ताल
पंचायत सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने बताया कि 12 से 20 जनवरी तक हम सभी पंचायत सचिव क्रमिक भूख हड़ताल पर रहेंगे। ठाकुर ने कहा कि हमारी मांग जायज है, सरकार को इसे सुनना चाहिए।

भाजपा सरगुजा ने भी सचिवों की हड़ताल को दिया समर्थन
पंचायत सचिव संघ द्वारा लम्बित मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल को आज भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारीयों ने धरना स्थल पर जाकर समर्थन दिया।
सरकार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन: धरना स्थल पर भैंसों को लाकर पंचायत सचिवों ने बजाया 'बीन'
इस अवसर पर पंचायत सचिवों की दो वर्ष की परीवीक्षा अवधि पूर्ण होने पर शासकीय कर्मचारी घोषित किए जाने की लम्बित मांग को सही ठहराते हुऐ भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने अपने पार्टी की ओर से पूर्ण समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ की वर्तमान भूपेश सरकार ने सरकार बनने के पश्चात शासकीय कर्मचारियों की किसी भी मांग को पूरा नहीं किया है, फिर भी सरकार से उम्मीद हैं कि पंचायत सचिवों की मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर कर्मचारियों के हित में निर्णय हो।
धरने को वरिष्ठ भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अभिमन्यू गुप्ता, विश्वविजय तोमर, आकाश गुप्ता, छोटू थामस, सर्वेस तिवारी, संजय सोनी, शानू कश्यप व चंदन उपस्थित थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो