राज्यसभा सांसद नेताम ने अधिकारियों को दी चेतावनी, बोले- सबका रेकॉर्ड मेरे पास, इसे हम देखेंगे, विधायक पर भी बरसे
MP of state assembly: धान खरीदी (Paddy purchase) में अव्यवस्था को लेकर भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन, कम्यूनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस सरकार (Congress Government) पर जमकर साधा निशाना

रामानुजगंज. धान खरीदी में अव्यवस्था के खिलाफ भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन लरंग साय कम्यूनिटी हॉल में आयोजित हुआ। प्रदर्शन के बाद रैली निकाल एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। कम्यूनिटी हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए राज्य सभा सांसद रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है।
किसानों की कर्ज माफी, 2500 रुपए क्विंटल धान लेने का झूठा वादा करके किसानों को सिर्फ परेशान करने का काम कांग्रेस सरकार कर रही है।
नेताम ने आरोप लगाया कि किसान अपना धान जहां 10-12 रुपए किलो बेचने को मजबूर हैं, वहीं कांग्रेस नेता उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड से धान लाकर 25 रुपए किलो बेच रहे हैं। अपने उद्बोधन में रामविचार नेताम ने स्थानीय विधायक को भी जमकर निशाने पर लिया। नेताम ने अफसरों को भी चेताया।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा कार्यकर्ताओं को चुन-चुन कर अधिकारियों द्वारा प्रताडि़त करने का कार्य किया जा रहा है, इसका रेकॉर्ड मेरे पास है, इसे हम देखेंगे। जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने कहाकि आज कांग्रेस के दो साल के कार्यकाल में ही किसान सरकार की नीतियों से बौखला गए है।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगी। इस दौरान कन्हैया लाल अग्रवाल, विनय पैकरा, धीरज सिंह देव, शैलेष गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, अजय यादव, अरुण केशरी, अशर्फी यादव, इरफान अंसारी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
पूर्व गृहमंत्री ने बोले- कांग्रेस के सारे वादे झूठे
इधर वाड्रफनगर में भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन स्थानीय राजीव गांधी चौक पर किया गया। इसमें धान खरीदी व किसानों को होने वाली परेशानियों को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैंकरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गंगाजल लेकर किसानों से धान खरीदी, कर्ज माफी का वादा किया था, लेकिन सारे वादे झूठे साबित हुए हैं।
सरकार अपने वादों से मुकर रही है। आने वाले समय में इसका जवाब जनता देगी। धरना प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विनोद जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राम जनक कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष पुरंजय मिश्रा, गोपाल कश्यप, राजेंद्र जयसवाल, गौरी कुशवाहा, अनिल गुप्ता, ओम प्रकाश कुशवाहा, दीपक जायसवाल, भगवानदास केसरी, विश्वनाथ तिवारी, पदमा ओझा, शकुंतला पोर्ते, सुरेश कुशवाहा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Balrampur News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज