scriptबेटी को देखते रहना कहकर नहाने चला गया पति, वापस लौटा तो पत्नी को इस हाल में देख रह गया सन्न | Wife suicide to eat poisen | Patrika News

बेटी को देखते रहना कहकर नहाने चला गया पति, वापस लौटा तो पत्नी को इस हाल में देख रह गया सन्न

locationबलरामपुरPublished: Mar 07, 2019 03:47:51 pm

घरवाले कभी भी अकेला नहीं छोड़ते थे महिला को, पति ने कर दी ये गलती और पत्नी ने उठा लिया ये कदम

Dead body

Women dead body

कुसमी. एक महिला की तबियत हमेशा खराब रहती थी। इस कारण से वह मानसिक रूप से भी कमजोर हो गई थी। उसे घरवाले कभी भी अकेला नहीं छोड़ते थे। अपनी नजरों के सामने ही रखते थे।
6 मार्च की सुबह उसका पति यह कहकर नहाने चला गया कि बेटी को देखते रहना। इसके बाद जब वह लौटा तो पत्नी बेहोश पड़ी थी। उसने जहर का सेवन कर लिया था। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जशपुर जिले के सीमा से लगे बलरामपुर-रामानुजंज जिले के ग्राम केवझर निवासी 38 वर्षीया सुनीता पैंकरा की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसकी तबियत भी हमेशा खराब रहती थी।

बुधवार की सुबह करीब 9 बजे उसका पति महाप्रसाद पैकरा तालाब में नहाने गया था। उसने पत्नी से कहा था कि बेटी को देखते रहना। जब पति चला गया तो मौका पाकर सुनीता ने जहर सेवन कर लिया।
पति जब तालाब से लौटा तो पत्नी को बेहोशी की हालत में देख उसके होश उड़ गए। पति ने उसे तत्काल कसुमी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो