script

Breaking News : जंगल में इस हाल में लाश देख पुलिस भी रह गई सन्न, युवक ने पहन रखी थी लड़कियों की जींस-टॉप और पायल

locationबलरामपुरPublished: Jan 16, 2019 08:29:43 pm

लड़की की वेशभूषा में लड़के का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, ग्रामीणों ने लड़की की लाश पड़े होने की दी थी सूचना

Dead body

Boy dead body

रामानुजगंज. लड़की की वेश-भूषा में एक लड़के का शव संदिग्ध अवस्था में ग्राम पिपरौल रोड पर बहेराखाड़ जंगल में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर रामानुजगंज पुलिस ने पहुंच शव को बरामद कर मर्ग कायम कर लिया है। आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

बुधवार की सुबह 10.30 बजे ग्राम पंचायत देवीगंज के सरपंच लालमोहन ने बहेराखाड़ जंगल में शव होने की जानकारी रामानुजगंज पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रामानुजगंज टीआई भारद्वाज सिंह, एएसआई मनोज सिंह, आरक्षक विनोद मरावी सहित पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे। यहां लगभग 25-30 वर्ष के एक युवक का शव पड़ा हुआ था।
युवक ने लड़कियों की जीन्स, टॉप, पायल, माला व अन्य कपड़े पहने थे। पुलिस की सूचना पर तत्काल मौके पर फारेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंच गई। टीम ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

दूर से देखकर लगा लड़की का शव
ग्रामीणों ने शव देखा तो लड़की की तरह कपड़े पहने होने की वजह से सभी ने प्रथमदृष्टया किसी युवती का शव समझा। आसपास के गांव में शव मिलने की खबर फैलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो लड़के के शव होने की पुष्टि हुई।

हत्या की जता रहे हैं आशंका
जंगल में मिला शव 25 से 30 वर्ष के युवक की बताई जा रही है। चेहरे में गम्भीर चोट होने की वजह से हत्या किए जाने की आशंका ग्रामीणों द्वारा जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार युवक की हत्या करने के बाद उसका शव वहां पर फेंक दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो