scriptगम में बदली खुशिया, मुंडन कराकर लौट रही ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन घायल | 22 injured one die after Tractor Trolley overturns in Balrampur | Patrika News

गम में बदली खुशिया, मुंडन कराकर लौट रही ट्रेक्टर ट्रॉली पलटी, दो दर्जन घायल

locationबलरामपुरPublished: Apr 21, 2018 06:37:12 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

वाहन में करीब 35 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे।

Accident in Balrampur

Accident in Balrampur

बलरामपुर. देवी पाटन मंदिर से मुंडन संस्कार कराकर लौट रही श्रद्धालु से भरी टैक्टर टाली के पलटने से 22 श्रद्धालु घायल हो गये जिसमें से एक महिला की हालत गम्भीर बनी हुई है। वाहन में करीब 35 लोग सवार थे जिसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल थे। घटना है महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के लौकहवा के पास नेशनल हाईवे की।
ये भी पढ़ें- अमित शाह और सीएम योगी ने पंडाल में लगी आग पर दिया बड़ा बयान, कहा माफी मांगे यें…

शुक्रवार को कोतवाली देहात क्षेत्र के बगाही गांव के रहने वाले अजय सिंह ने बताया कि करीब तीन बजे शक्तिपीठ देवी पाटन मंदिर तुलसीपुर से पांच वर्षीय बेटे अभिनव सिंह का मुंडन संस्कार कराकर वे वापस लौट रहे थे। रास्ते में लौकहवा गांव के पास नैश्नल हाईवे के पास अचानक श्रद्धालुओं से भरी टैक्टर टाली के बीच का लाॅक टूट गया और टाली अनियंत्रित होकर पलट गई। टैक्टर टाली में करीब 35 लोग सवार थे।
ये भी पढ़ें- अमेठी का लाल नक्सली हमले में हुआ शहीद, राहुल गांधी ने परिवार को किया फोन, बेटे ने कहा- मौका मिला तो 20 को मारकर..

हादसे में जामवन्ती सिंह, लवलेश सिंह, विनीता सिंह, सुमित्रा सिंह, प्रीति सिंह, गुड़िया, दुर्गा सिंह, सलोचना सिंह, कंचन सिंह, आस्था सिंह, आरती सिंह, गीता सिंह, चन्द्रवती, सीमा सिंह, मूर्ता देवी, पायल, बेबी सिंह, शारदा सिंह समेत 22 महिलाएं और बच्चे गम्भीर रूप से घायल हैं। 13 श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई है।
स्थानीय लोगों व 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। घायलों में से एक महिला प्रीती सिंह की हालत गम्भीर बनी हुई है। दुर्घटना में घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा हैं। जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डा. जयप्रकाश ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल महिला प्रीति सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है और सभी का इलाज किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो