scriptएंबुलेंस कर्मियों ने दी प्रदेश स्तरीय हड़ताल की चेतावनी, मांगे पूरी न होने को लेकर कही ये बात | Ambulance workers warn of state-level strike | Patrika News

एंबुलेंस कर्मियों ने दी प्रदेश स्तरीय हड़ताल की चेतावनी, मांगे पूरी न होने को लेकर कही ये बात

locationबलरामपुरPublished: Oct 19, 2020 12:43:41 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

जिले में 108, 102, ए एल एस एम्बुलेंसकर्मियों में नाराजगी व्याप्त है। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा एंबुलेंस कर्मियों की मांगे पूरी ना होने से नाराज एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है और कहा कि ये हड़ताल प्रदेश स्तरीय होगा। एम्बुलेंस कर्मचारियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से किए गए न्यूनतम वेतन, चार घंटे का ओवरटाइम,साथ में ग्रेच्युटी व बोनस भुगतान की मांग नहीं पूरी की गई।

एंबुलेंस कर्मियों ने दी प्रदेश स्तरीय हड़ताल की चेतावनी, मांगे पूरी न होने को लेकर कही ये बात

एंबुलेंस कर्मियों ने दी प्रदेश स्तरीय हड़ताल की चेतावनी, मांगे पूरी न होने को लेकर कही ये बात

बलरामपुर. जिले में 108, 102, ए एल एस एम्बुलेंसकर्मियों में नाराजगी व्याप्त है। सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा एंबुलेंस कर्मियों की मांगे पूरी ना होने से नाराज एंबुलेंसकर्मी हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है और कहा कि ये हड़ताल प्रदेश स्तरीय होगा। एम्बुलेंस कर्मचारियों का आरोप है कि सेवा प्रदाता कंपनी की ओर से किए गए न्यूनतम वेतन, चार घंटे का ओवरटाइम, साथ में ग्रेच्युटी व बोनस भुगतान की मांग नहीं पूरी की गई। अगर मांगे पूरी न हुई तो सभी 108,102, ए एल एस के एंबुलेंस कर्मी दो नवंबर को हड़ताल पर चले जाएंगे। बलरामपुर यूनियन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कई मांगों पर सेवा प्रदाता कंपनी और प्रदेश यूनियन से कई बार वार्ता हुई और सहमति बनी लेकिन सेवा प्रदाता कंपनी के द्वारा किसी भी समस्याओं को संज्ञान में नहीं लिया गया। जिला उपाध्यक्ष राजकुमार ,कोषाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी,महामंत्री राम कुमार त्रिपाठी, संगठन मंत्री सूरज पांडे, जिला मीडिया प्रभारी आत्म देव शर्मा, जिला मंत्री प्रिंस सिंह, जिला प्रवक्ता राम शंकर सिंह ,जिला महासचिव अमरदीप उपाध्याय और राजेश पांडे, जिला संरक्षक अमरनाथ यादव ने बताया कि हमारी मांगों को जल्द से जल्द नही माना गया तो हम सभी एम्बुलेंसकर्मी प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पूरे उत्तर प्रदेश में दो नवंबर को एंबुलेंस कर्मी हड़ताल पर चले जाएंगे।जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो