script

छात्राओं/बालिकाओं को पढ़ाया गया आत्मरक्षा का पाठ

locationबलरामपुरPublished: Jul 05, 2019 10:34:31 am

प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल/कॉलेज में बालिका सुरक्षा अभियान’ जुलाई अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

lucknow

छात्राओं/बालिकाओं को पढ़ाया गया आत्मरक्षा का पाठ

बलरामपुर. प्रदेश की बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्कूल/कॉलेज में बालिका सुरक्षा अभियान’ जुलाई अभियान’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें साइबर सुरक्षा से बचाव के उपाय, स्वयं को सुरक्षित रखने के तरीके और कन्या सुमंगला योजना, पाक्सो एक्ट एवं उत्तर प्रदेश रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

हरैया सतघरवा ब्लॉक स्थित राम छत्तर सिंह महाविद्यालय केर बनिया शिवपुरा में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के लिए कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें 181 महिला हेल्पलाइन की सुगम करता ममता दिवेदी और नेहा श्रीवास्तव ने कहा कि छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। छात्राएं किसी भी मामले में लड़कों से पीछे नहीं है। समाज में इनका स्थान सर्वोपरि है। इन्हें विषम परिस्थितियों में निपटने के लिए धैर्य और साहस की जरूरत है। किसी भी दशा में अगर अत्याचार होता है तो उसे छुपाए नहीं उसका डटकर सामना करें।इसके साथ ही ने लड़कियों को विस्तार से गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पुरुषों की मनोदशा को परखना चाहिए। अगर उन्हें जरा सा भी एहसास हो कि सामने वाला उस दृष्टि से देख रहा है। तो उसका विरोध करें। अपराध छुपाने से बढ़ता है, इसलिए प्रत्येक दशा में किसी भी तरीके से होने वाले अनुचित बातों का विरोध करें। इसके लिए गठित एंटी रोमियो पुलिस की टीम की भी मदद ले सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आत्मरक्षा के दम पर निपटने के लिए भी तैयार रहना होना चाहिए। थाना प्रभारी ललिया अरविंद कुमार ने महिलाओं/बालिकाओं सुरक्षा आत्मरक्षा और एंटी रोमियो स्क्वायड, डायल हंड्रेड, वूमेन पावर लाइन 1090 के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को विविध प्रकार के टिप्स देकर आत्मरक्षा के गुर सिखाए। मौके पर प्रदीप कुमार द्विवेदी विधि सह परिवीक्षा अधिकारी बद्री विशाल तिवारी परामर्शदाता जिला बाल संरक्षण इकाई बलरामपुर, श्रीमती दीपिका तिवारी,राधिका मिश्रा जिला समन्वयक महिला शक्ति केंद्र,मुख्य सेविका सुधा मिश्रा राम छतर सिंह महाविद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दुबे,महिला आरक्षी अंजू यादव, कल्पना यादव, सहायक अध्यापक विष्णु कुमार वर्मा ,सहायक अध्यापक राजेश कुमार मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो