scriptसपा, बसपा, कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को छलने का किया काम : जय प्रकाश निषाद | Balrampur BJP Jai Prakash Nishad Target SP BSP Congress Farmer Target | Patrika News

सपा, बसपा, कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को छलने का किया काम : जय प्रकाश निषाद

locationबलरामपुरPublished: Sep 28, 2020 12:07:08 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृषि सुधार कानून पर निषाद ने प्रकाश डाला

सपा, बसपा, कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को छलने का किया काम : जय प्रकाश निषाद

सपा, बसपा, कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को छलने का किया काम : जय प्रकाश निषाद

बलरामपुर. कृषि सुधार कानून पर यूपी के मंत्री जय प्रकाश निषाद ने कहाकि, भाजपा शोषितों, वंचितों, गरीबों, किसानों के लिए काम कर रही है। कांग्रेस, सपा, बसपा ने सिर्फ किसानों को छलने का काम किया। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित में सालाना 6 हजार रुपए देने का कार्य शुरू किया। वर्षों से किसानों के एक देश-एक बाजार की मांग थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार किया गया। विपक्षी पार्टियां सिर्फ किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रही है। देश की समस्याओं का समाधान भारतीय जनता पार्टी के पास है अन्य किसी के पास नहीं है।
आत्मनिर्भर भारत अभियान अन्तर्गत 25 सितम्बर से शुरू हुए व्याख्यानमाला के क्रम में भारतीय जनता पार्टी के पं.दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर व कृषि सुधार विधेयक पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद बलरामपुर के सभी विधानसभाओं के गणमान्य विधायक गण, पार्टी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, सभासद, प्रकल्प, प्रकोष्ठ, मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े।
मंत्री जय प्रकाश निषाद ने व्याख्यानमाला को सम्बोधित करते हुए कहा कि पं. दीन दयाल ने साधारण परिवार में जन्म लिया वो चरैवेति-चरैवेति के सिद्धांत पर चलने वाले व्यक्ति थे, उन्होंने जिस तरह जनसंघ को नई ऊचांई पर पहुंचाया वो कांग्रेस के लिए एक चिंता का विषय बन गया था। पं. दीनदयाल के विचारों पर चलकर ही भारत को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के सिंद्धांत से पं. दीनदयाल ने समाज के हर वर्ग को जोड़ने का मूल मंत्र दिया। हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उन्ही के सिद्धांत पर चलकर पार्टी व देश को आगे ले जा रहे हैं उन्होंने कहा था कि हमारी राष्ट्रीयता का आधार भारतमाता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो