इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव हो या फिर मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, मणिपुर व तेलंगाना के उप-चुनाव, सम्पूर्ण राष्ट्र ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याण नीतियों में अपना अटूट विश्वास बनाए रखा है और जनता का भरोसा प्रधानमंत्री पर और दृढ़ हुआ है। उत्तर प्रदेश उपचुनावों के 7 में से 6 सीटों पर भाजपा ने अपना परचम लहराकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अपना विश्वास जताया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सहित कार्यकर्ताओं व जनमानस का अभिनंदन किया। गैसड़ी विधायक शैलेष सिंह ‘शैलू’ ने कहा कि प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के नारे पर देश की जनता ने इन चुनावों पर मुहर लगाया है और विपक्ष के द्वारा फैलाये जा रहे अफवाहों, दुष्प्रचारों को आईना दिखाया है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह , गैंसड़ी विधायक शैलेश सिंह शैलू’, आदि पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर व आतिशबाजी करके खुशी मनाई।