script

बड़ी खबर: बलरामपुर में भाजपा सभी सीटों पर हारी, देखें किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट

locationबलरामपुरPublished: Dec 01, 2017 05:34:17 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

बलरामपुर में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी हार हुई है। यहां जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा है।

balrampur nikay chunav result 2017

balrampur nikay chunav result 2017

बलरामपुर. जनपद बलरामपुर में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की बड़ी हार हुई है। यहां जिले की चारों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा है। यहां की दो नगर पालिका और दो नगर पंचायत सीटों के लिए हुए चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ हो गया। इन चारों सीटों में से दो पर जहां निर्दलिय प्रत्याशियों ने अपना झंडा फहराया, वहीं एक पर बहुजन समाज पार्टी तो दूसरे पर सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, नगर पालिका बलरामपुर में बीजेपी प्रत्याशी के विरोध के बाद दोबारा वोटों की गिनती कराई जा रही है। हालांकि, यहां भी बसपा की जीत पक्की है।
नगर पालिका उतरौला

नगर पालिका उतरौला में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद इदरीश खान ने 314 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अनूप गुप्ता को हरा दिया। इदरीश को जहां 6206 वोट मिले, वहीं अनूप गुप्ता को 5892 वोट मिले। मोहममद इदरीश की जीत पर उनके समर्थकों ने जमकर जश्र मनाया। वहीं, भाजपा खेमे में उदासी छाई रही।
नगर पालिका बलरामपुर

वहीं, नगर पालिका बलरामपुर में भी भाजपा को करारी मात खानी पड़ी। यहां बहुजन समाज पार्टी की प्रत्याशी किताबुन्निशा ने भाजपा प्रत्यशी मीना सिंह को पटखनी दे दी है। हालांकि, यहां भी बसपा प्रत्याशी की जीत का भाजपा प्रत्याशी ने विरोध करते हुए पुन:मतगणना की मांग की, जिसे मान लिया गया। यहां पुन: मतगणना जारी है।
नगर पंचायत तुलसीपुर

इनके अलावा नगर पंचायत तुलसीपुर में निर्दल प्रत्याशी कहकशां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की कहकशां ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा की शांति देवी को 88 मतो से हरा दिया। यहां भाजपा प्रत्याशी ने गड़बड़ी की आशंका जताते हुए पुन: मतगणना की मांग निर्वाचन आयोग से की है।
नगर पंचायत तुलसीपुर

इसके अलावा नगर पंचायत पचपेड़वा में भी निर्दलिय प्रत्याशी ने किला फतह किया। यहां निर्दल प्रत्याशी समन मलिक ने भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी को को 180 वोटो से मात दी। समन मलिक को जहां 2348 वोट मिले, वहीं भाजपा प्रत्याशी उर्मिला देवी ने 2168 वोट पाए।

ट्रेंडिंग वीडियो