scriptभाजपा के 22 मंडलों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, जिलाध्यक्ष ने दिया बयान | BJP election dates declared | Patrika News

भाजपा के 22 मंडलों के चुनाव की तारीखों का ऐलान, जिलाध्यक्ष ने दिया बयान

locationबलरामपुरPublished: Oct 05, 2019 07:14:28 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला अटल भवन तुलसीपार्क बलरामपुर में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

bjp_1.jpg

bjp sangathan chunav: bjp organization election news

बलरामपुर. भारतीय जनता पार्टी मंडल चुनाव अधिकारियों की कार्यशाला अटल भवन तुलसीपार्क बलरामपुर में जिला अध्यक्ष राकेश सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिला चुनाव अधिकारी एवं गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जनपद के 22 मंडलों का चुनाव 13 व 14 अक्टूबर को संपन्न कराया जाएगा। जिसमें मंडल अध्यक्ष सदस्य मंडल समिति तथा जिला प्रतिनिधि का चुनाव होगा।
चुनाव में बूथ अध्यक्ष मतदाता होंगे वहीं 2 बार लगातार अध्यक्ष रहे मंडल अध्यक्ष नहीं बन सकते हैं। मंडल अध्यक्ष के चुनाव में युवाओं, कर्मठ एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं, महिलाओं ,पिछड़े ,दलित सहित समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जिला सह चुनाव अधिकारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा मिथिलेश त्रिपाठी ने संबोधित करते हुए मंडल चुनाव अधिकारी व शहर मंडल चुनाव अधिकारियों द्वारा बूथ चुनाव की समीक्षा करते हुए मंडल चुनाव के संदर्भ में व्यापक जानकारियों से अवगत कराते हुए कहा कि 13 अक्टूबर को सादुल्लानगर ,उतरौला देहात, बाकभवानी, गैंडास बुजुर्ग, बलरामपुर नगर , बलरामपुर देहात 71 चाउरखाता, गौरा ,शिवपुरा,मथुरा बाजार ,महाराजगंज तराई, पचपेड़वा ,गणेशपुर, पिपरा मंडल का चुनाव होगा और 14 अक्टूबर को गैसड़ी, बालापुर, तुलसीपुर, लाल नगर गुमड़ी,श्रीदत्तगंज,रेहरा बाजार उतरौला नगर का चुनाव संपन्न होगा।
यह रहेगा समय-

10:00 बजे से 12:00 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। 12:00 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 12:30 से 1:00 बजे तक आपत्ति तथा 1:00 से 2:00 तक नाम वापस किया जा सकता है। तथा 2:00 बजे से आम सहमति से चुनाव होगा। इस मौके पर जिला चुनाव सहायक प्रदीप सिंह, महामंत्री अजय सिंह पिंकू, जगदंबा सोनकर, विनय प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैंस ,मंडल चुनाव अधिकारी महेश नारायण तिवारी,साहित्य मंडल चुनाव अधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष संयोजक उपस्थित रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो