scriptबीजेपी के लेटर पर की गई नए अध्यक्ष की घोषणा, पार्टी में मचा हड़कंप | BJP Fake letter for BJYM new district president Balrampur | Patrika News

बीजेपी के लेटर पर की गई नए अध्यक्ष की घोषणा, पार्टी में मचा हड़कंप

locationबलरामपुरPublished: Sep 20, 2018 02:50:44 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अचानक यह लेटर सामने आया…

BJP Fake letter for BJYM new district president Balrampur

बीजेपी के लेटर पर की गई नए अध्यक्ष की घोषणा, पार्टी में मचा हड़कंप

बलरामपुर. बलरामपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीजेपी के एक सक्रिय कार्यकर्ता द्वारा अपने फेसबुक और मीडिया कर्मियों को अपूर्व सिंह को बीजेपी युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बनाए जाने की फर्जी सूचना जारी कर दी गई। फर्जी सूचना के साथ बीजेपी प्रदेश कार्यालय से जारी एक पत्र भी दिया गया, जिसमें अवध क्षेत्र के बलरामपुर जिले से अपूर्व सिंह को जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना लिखी हुई थी।
सोशल मीडिया पर लेटर वायरल

खबर सोशल मीडिया और वेब मीडिया में आते ही बीजेपी के यूथ कार्यकर्ताओं में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बीजेपी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कतार में लगे कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश से जानकारी ली तो पूरा मामला ही फर्जी निकला। आनन-फानन में सभी फेसबुक और व्हाट्सएप्प ग्रुपों से अपूर्व सिंह को युवा मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने की खबर हटाई गई। आपको बता दें कि अपूर्व सिंह वर्तमान में बीजेपी जिला संयोजक के पद पर काम कर रहे हैं। जब फेसबुक पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया, तो वह भी हैरान रह गए। जिला संयोजक अपूर्व सिंह ने मजबूरन फेसबुक वाल पर सूचना देकर बताया कि उन्हें जिलाध्यक्ष बनाए जाने की सूचना गलत है।
BJP Fake letter for <a  href=
BJYM new district president Balrampur” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/20/08_3440900-m.png”> 

बिना अधिकृत सूचना के ऐसा नहीं करना चाहिये

जब इस मामले में बीजेपी के जिला महामंत्री अजय सिंह पिंकू से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जिम्मेदार कार्यकर्ता को बिना अधिकृत सूचना के ऐसा नहीं करना चाहिए। युवा मोर्चा का अभी कोई भी अधिकृत पत्र जिला कार्यालय को नहीं मिला है। हां ये सच है कि अपूर्व सिंह का नाम युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद के लिये पैनल में गया है लेकिन अभी उनके जिलाध्यक्ष होने का किसी प्रकार का भी पत्र आया नहीं है। ये किसी शरारती तत्व द्वारा किया गया है इसका पता लगाया जा रहा है। जल्द ही पता लगाकर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिला मीडिया प्रभारी ने कहा कि अराजक तत्वों ने लेटर पैड के साथ छेड़छाड़ की है। हालांकि पहली बार इस तरह की हरकत हुई है। जिससे यह पता नहीं चल पाया कि मामला सही है या गलत। लेकिन प्रदेश अध्यक्ष जी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह का लेटर कार्यालय से जारी नहीं हुआ है। ये पूरी तरह से फर्जी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो