scriptकमल खिलाकर दें देश के बेटे को श्रद्धाजंलि : कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री | Cabinet Minister Ramapati Shastri tribute to manohar parrikar | Patrika News

कमल खिलाकर दें देश के बेटे को श्रद्धाजंलि : कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री

locationबलरामपुरPublished: Mar 19, 2019 01:03:08 pm

कमल खिलाकर दे देश के बेटे को श्रद्धाजंलि – कैबिनेट मंत्री

lucknow

कमल खिलाकर दें देश के बेटे को श्रद्धाजंलि : कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री

बलरामपुर. सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम पूर्व से प्रस्तावित था। भाजपा के वरिष्ठ नेता, गोवा के मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री रह चुके मनोहर पर्रिकर के आकस्मिक निधन से स्तब्ध भाजपाईयों ने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया। कार्यक्रम स्थल तुलसीपार्क में ही भाजपाईयों ने श्रद्धाजंलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, सदर विधायक पल्टू राम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

कमल खिलाकर दें देश के बेटे को श्रद्धाजंलि – कैबिनेट मंत्री

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मनोहर पर्रिकर जैसे ईमादार और कर्तव्यनिष्ठ नेता को आज हमने खो दिया। हम ईश्वर से यही कामना करते है कि एक बार वह फिर भारत देश की भूमि पर जन्म लें और देश की सेवा करें। श्रद्धाजंलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि हम सब संकल्प और पूरे देश में कमल का फूल खिलाएं। यही हमारी सच्ची श्रद्धाजंलि होगी।

सपा के गुंडो से मायावती ने किया गठबंधन – कैबिनेट मंत्री

सपा बसपा के गठबंधन पर तंज कसते हए समाज कल्याण मंत्री रमनापति शास्त्रीे कहा कि बसपा सुप्रिमों ने सपा के गुंडो से गठबंधन किया है। वह उस कांड को भूल गई जब सपा के गुंडों से भाजपा नेता ने ही अपनी जान पर दांव लगाकर उन्हें बचाया था। सत्ता के लोभ ने उन्होंने मुलायम सिंह के बेटे अखिलेश यादव से हाथ मिलाया है लेकिन जनता भ्रमित नही होगी। वह जानती है कि उसे क्या करना है।

सपा ने भी किया कार्यक्रम स्थगित

समाजवादी पार्टी की कार्यकर्ता बैठक पार्टी कार्यालय पर सोमवार को आयोजित की गई थी। लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन पर समाजवादी पार्टी ने भी अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया। पूर्व राज्यमंत्री व सपा के जिलाध्यक्ष डा. एसपी यादव ने कहा कि मनोहर पर्रिकर ऐसे नेता का निधन पर वह भी स्तब्ध है। वह एक लोकप्रिय और ईमानदार नेता थे। राजनीति में मनोहर पर्रिकर जैसे नेता की कमी हमेशा रहेगी। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं दो मिनट का मौन रखकर भाजपा नेता मनोहर पर्रिकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व विधायक जगराम पासवान, सपा महसचिव जावेद, साधू यादव, चरनजीत सिंह सहित तमाम सपाई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो