scriptकेंद्र व प्रदेश की सरकार केवल विकास पर दे रही ध्यान: सांसद दद्दन मिश्रा | Centeral and state government only focus on development | Patrika News

केंद्र व प्रदेश की सरकार केवल विकास पर दे रही ध्यान: सांसद दद्दन मिश्रा

locationबलरामपुरPublished: Oct 06, 2017 06:12:24 pm

Submitted by:

shatrughan gupta

भाजपा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर चलते हुए किसानों की कर्ज माफी योजना को लागू किया है।

BJP MP Dedan Mishra

BJP MP Dedan Mishra

बलरामपुर. केन्द्र नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार ने चुनाव के दौरान किए गए वादों मे से एक किसानों का कर्ज माफ कर यह साबित कर दिया की भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में कोई अन्तर नहीं है। केन्द्र व प्रदेश की सरकार केवल विकास कार्यो पर ध्यान दे रही है। राम तीर्थ इण्टर कॉलेज इमलिया बनघुसरा के परिसर में आयोजित उत्तर प्रदेश फसल ऋण मोचन योजना के अन्तर्गत लाभार्थी किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रावस्ती से बीजेपी सासंद दद्दन मिश्रा ने कही। सदर विधायक पल्टू राम ने कहा कि भाजपा बिना किसी भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के तर्ज पर चलते हुए किसानों की कर्ज माफी योजना को लागू किया है।
कर्ज माफी का प्रमाण पत्र पाकर खुश हैं किसान

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि किसानों के एक लाख रुपए तक का कर्ज माफ करके गरीब व मजलूम किसानों के साथ बड़ा उपकार किया है, जिसकी जितनी भी सराहना की जाय कम है। उन्होंने कहा कि जो गरीब किसान कर्ज अदा करने की स्थिति में नहीं थे, वे आज कर्ज माफी प्रमाण पत्र पाकर काफी प्रसन्न है। ऋण मोचन योजना कार्यक्रम मे उतरौला तहसील के अन्तर्गत आने वाले तीन बैंको सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक द्वारा आज प्रथम चरण मे 11 करोड़ 52 लाख रुपए का ऋण मोचन प्रमाण पत्र दो हजार लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया था।
ये हैं लाभार्थी किसान

लालमन, हस्मतुल्ला, समीउल्ला, प्रहलाद, शिव बचन, मोहम्मद याहिया खान, मोल्हू, अनिरुद्ध प्रसाद, बाबूलाल, झिनका, सबरुन्निशा, मोहम्मद सुहेल, कांतराम, बजरंगी, लाल साहेब, निवास, जगदीश, मुरतादेवी, अगरमती, अशोक को मौके पर ही किसान कर्ज माफी का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी प्रहलाद सिंह, उप कृषि निदेशक आरवी राम, जनपद सलाहकार डॉ. एके एम त्रिपाठी, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार वर्मा के अलावा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अनूप चन्द्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राम दयाल यादव, जीवन लाल यादव, सुधीर श्रीवास्तव, संदीप कुमार वमा, दद्दन तिवारी, फणीन्द्र गुप्ता, राजू गुप्ता, सीबी माथुर समेत हजारों की संख्या मे लाभार्थी मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो