scriptपेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार | Congress protest against rising prices of petrol, diesel | Patrika News

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार

locationबलरामपुरPublished: Jun 11, 2021 06:58:44 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

जिला मुख्यालय पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

Congress protest

Congress protest against rising prices of petrol, diesel

बलरामपुर. जिले में पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने जबरदस्ती पेट्रोल टंकी पर जाने से रोक दिया। बलरामपुर-बहराइच मार्ग स्थित झारखंडी मंदिर के पास पुलिस व कांग्रेसियों में जमकर धक्का-मुक्की हुई। गुस्साए कांग्रेसियों ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में सड़क पर धरना देना शुरू कर दिया।

पेट्रोल मूल्यों के खिलाफ कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कैम्प कार्यालय से जुलूस की शक्ल में वीर विनय चौराहे की तरफ जाते हुए कांग्रेसियों की बौधपरिपथ साथ झारखंडी मंदिर के पास पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई। जिलाअध्यक्ष अनुज सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने पुलिस पेट्रोल टंकी जाने से रोकने के बाद बौद्ध परिपथ पर ही धरना दे दिया और सड़क पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। काफी देर तक चले धक्का-मुक्की के बाद पुलिस ने जिला अध्यक्ष समेत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि पुलिस विरोध प्रदर्शन करने का अधिकार भी नहीं दे रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार पेट्रोल में हो रही वृद्धि को कम करने की मांग की और कहा कि सरकार को पेट्रोल और गैस की कीमतों में कमी लानी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो