scriptबेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस कर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर | CRIME INCEASED IN BALRAMPUR NEWS IN HINDI | Patrika News
बलरामपुर

बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस कर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर

प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से क्राइम खत्म करने की कसम खाई थी।

बलरामपुरSep 26, 2018 / 12:59 pm

आकांक्षा सिंह

balrampur

बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस कर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर

बलरामपुर. प्रदेश में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से क्राइम खत्म करने की कसम खाई थी। लेकिन उसके बाद प्रदेश क्राइम की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन लूटपाट, चोरी- डकैती, महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आ रही हैं। हम बात करें अगर बलरामपुर की तो यहां पर बदमाशो के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वे बेखौफ किसी घटना को किसी भी वक्त अंजाम दे सकते हैं। यहां पर पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। वो पुलिसकर्मियों पर हमला करने से चूक नहीं रहे। बदमाशों की इस घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। मंगलवार देर शाम बदमाश के हमले में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। प्राथमिक उपचार के उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने बहराइच रेफर कर दिया है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बलरामपुर में बदमाशों ने सूचना पर पहुंची पुलिस पर हमला बोल दिया। एक बदमाश ने सिपाही के पेट में चाकू घोप दिया। सिपाही को गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत को गम्भीर देखते हुये सिपाही को बहराइच रेफर कर दिया गया है। घटना महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के साहिबा नगर गांव की है। पुलिस को इसी गांव में दो पक्षों में हो रहे विवाद की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर ही बदमाशों ने हमला बोल दिया। एक बदमाश ने सिपाही अमित यादव की पेट में चाकू घोप दिया। इस हमले में सिपाही अमित यादव के पेट में गहरा जख्म हो गया है। सिपाही को तुरन्त जिला अस्पताल लया गया जहां गम्भीर हालत को देखते हुये उसे बहराइट रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने दो बदमाशो को हिरासत में लिया है।

Home / Balrampur / बेख़ौफ़ बदमाश ने पुलिस कर्मी को मारा चाकू, हालत गंभीर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो