scriptरोहिंग्या मुसलमान भारत के मूल नागरिक, उनको शरद दे केंद्र सरकार: डॉ. अय्यूब | Dr Ayub said Rohingya Muslims are the original citizens of India | Patrika News
बलरामपुर

रोहिंग्या मुसलमान भारत के मूल नागरिक, उनको शरद दे केंद्र सरकार: डॉ. अय्यूब

डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि वे इस भारत वर्ष के नागरिक रहे हैं।

बलरामपुरSep 19, 2017 / 09:01 pm

shatrughan gupta

Dr. Mohammad Ayub

Dr. Mohammad Ayub

बलरामपुर. बलरामपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब ने रोहिंग्या मुसलमानों का पक्ष लेते हुए विवादित बयान दिया। डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि वे इस भारत वर्ष के नागरिक रहे हैं। वे यहीं से गए हैं। पहले म्याम्यार भारत वर्ष का पूरा इलाका था। यहां से लोग वहां जाकर बसे हैं। रोहिंग्या मुसलमान भारतीय मूल के लोग हैं। भारत को उनकी मदद करनी चाहिए और जो आए हुए हैं, उनको शरण देनी चाहिए।
सत्ता जिसके पास वही सही…
डॉक्टर मोहम्मद अय्यूब ने रोहिंग्या मुसलमानों के आतंकवादी कनेक्शन पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ को ही आतंकवादी बता डाला। उन्होंने कहा कि सत्ता, जिसके हाथ में है वो ही सही बाकी सब कट्टरपंथी और फिरकापरस्त दिखाई देते हैं।
योगी ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया
डॉ. अय्यूब यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि तमाम आरोपों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूध के धुले हो गए हैं। लगता है गंगा में स्नान करके सभी के पाप धुल गए हैं। डॉ. अय्यूब ने कहा कि उनकी सरकार आने पर वे बताएंगे की कौन आतंकवादी है और कौन राष्टद्रोही। योगी सरकार के छह माह पूरे होने पर सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए डॉ. मोहम्मद अय्यूब ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का नाम बदलकर भारतीय झुठ बोलवा पार्टी रख दिया है। आज यूपी में सड़क पर चलना मुश्किल है। भ्रष्टाचार चरम पर है, जो काम सपा, बसपा में पांच सौ रुपए में हो जाते थे, अब योगी सरकार में दो हजार रुपए में हो रहे हैं। बिजली की तो पूरे प्रदेश मेें दुर्दशा है। प्रदेश में किसी को रोजगार नहीं मिला। गोरखपुर कांड में मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह को इस्तीफा देना चाहिए। यूपी की जनता वादों से त्रस्त है और भारतीय जनता पार्टी मस्त है। यूपी सरकार ने स्वेत पत्र जारी करके जनता के इरादे पर कालिख पोती है। जनता सही समय आने पर इनके मुंह पर कालिख पोतेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो