घटना महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम हड़पुर जनकपुर के मजरे गहिरवा जहांपुर की है। गैसड़ी थाना क्षेत्र के पुरैना प्रेमपुर के रहने वाले धर्मराज मिश्रा की बेटी रेनू की शादी वर्ष 2000 में गहिरवा जहांपुर के रहने वाले विवेक तिवारी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही रेनू तिवारी के सास, ससुर व पति शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताडि़त करते थे। 12 अप्रैल की रात रेनू और विवेक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और जब वह सो रही थी तब उसके पति विवेक तिवारी ने उसके सर पर तमंचे से गोली मार दी और फरार हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग जाग गये और घटना की सूचना मृतका के ससुर सहजराम तिवारी ने मृतका के पिता धर्मराज को दी।
धर्मराज ने घटना की सूचना पुलिस को दी। रेनू तिवारी और विवेक तिवारी के तीन बेटे और तीन बेटियां भी हैं। घटना के बाद से सभी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के पिता की तहरीर पर महाराजगंज तराई थाने की पुलिस ने सास निर्मला, ससुर सहजराम व फरार पति विवेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है और छानबीन में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया की मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सांस, ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।