scriptविपक्षी दलों को ना सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास ना देश की जनता पर : जितेंद्र सिंह | Jitendra Singh statement on samajwadi party and congress | Patrika News

विपक्षी दलों को ना सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास ना देश की जनता पर : जितेंद्र सिंह

locationबलरामपुरPublished: Jan 02, 2020 05:16:08 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

विपक्षी दलों को ना सुप्रीम कोर्ट पर विश्वास ना देश की जनता पर : जितेंद्र सिंह
 

bikaner bjp new president Akhilesh Pratapsingh

भाजपा ने शहर की कमान सौंपी अखिलेश को, देहात का जिम्मा ताराचंद सारस्वत को

बलरामपुर. भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित नागरिक संशोधन अधिनियम 2019 जन जागरण अभियान के अंतर्गत प्रबुद्ध जनों गोष्ठी जिला पंचायत हाल में संपन्न हुई। भाजपा क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि नागरिक संशोधन अधिनियम के विरुद्ध विपक्षी दलों द्वारा उन्माद और भ्रम फैलाकर अराजकता कराया जा रहा है। इस गोष्ठी में जो विचार आए वह इतनी दूर जाए कि विपक्षियों के हौसले पस्त हो जाए।
राष्ट्रवाद विचारधारा से भारतीय जनता पार्टी देश के सम्मान,गौरव,वैभव बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता कभी सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। पूरे विश्व पटल को एक करके ऐतिहासिक निर्णय लिया। हम मानवतावाद हर काम करते हैं। समाज के निचले वर्ग के उत्थान के साथ हर वृक्षारोपण,रक्तदान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, खेल जैसे हर क्षेत्र में काम करते हैं।
भाजपा क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून की आवश्यकता देश का बटवारा धर्म के आधार किए जाने के कारण पड़ी। यह कानून केवल हिंदुओं, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी और इसाई शरणार्थियों पर लागू होगा जो 31 दिसंबर 2014 से पूर्व से ही भारत में रह रहे हैं। जो पाकिस्तान,अफगानिस्तान और बांग्लादेश में धार्मिक रूप से प्रताड़ित किए गए हो। महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने का काम नरेंद्र मोदी जी ने ही किया।
नेहरू लियाकत समझौता के आधार पर भारत ने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा स्वतंत्रता दिया लेकिन अफगानिस्तान,पाकिस्तान,बांग्लादेश ने अल्पसंख्यकों को आजादी सुरक्षा नहीं दिया और अत्याचार बलात्कार हत्या करके देश से भगा दिया। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र को बढ़ाने के लिए एवं राष्ट्र के अंदर रहने वाले सभी को न्याय सब का उत्थान सबका कल्याण करने के लिए काम करती है। सत्ता को लात मारकर देश समाज के लिए हमने काम किया वहीं दूसरी तरफ विपक्ष सत्ता के लिए देश के भ्रम फैलाकर अराजकता का माहौल बनाने का काम कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो