scriptसपा-बसपा ने जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया मायावती का जन्मदिन, भाजपा पर साधा निशाना | Mayawati birthday celebration in balrampur | Patrika News

सपा-बसपा ने जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया मायावती का जन्मदिन, भाजपा पर साधा निशाना

locationबलरामपुरPublished: Jan 15, 2019 07:47:10 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

कार्यक्रम में सपा व बसपा के नेता पीएम नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे

Mayawati birthday

सपा-बसपा ने जन कल्याण दिवस के रूप में मनाया मायावती का जन्मदिन, भाजपा पर साधा निशाना

बलरामपुर. मंगलवार को बसपा-सपा ने एक मंच से पूर्व मुख्यमंत्री व बहुजन समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का 63वां जन्मदिवस जनकल्याण दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम में सपा व बसपा के नेता पीएम नरेन्द्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जमकर बरसे। कार्यक्रम सपा व बसपा के जिलाध्यक्ष समेत पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सहित पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक जगराम पासवान कहा कि सपा और बसपा के गठबंधन से भयभीत भाजपा ने इसे साप छछुन्दर का गठबंधन बताया है। बौखलाहट में भाजपा के लोग इतिहास भूल गए हैं कि जब सपा-बसपा साथ हुई तो इनका क्या अंजाम हुआ था। अब एक बार फिर साप छछुन्दर अपनी ताकत दिखाएंगे और प्रदेश से भाजपा का सूफड़ा साफ कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दुत्व के नाम पर दलितों और पिछड़ों को भाजपा ने सिर्फ ठगने का काम किया है। लेकिन जनता समझ चुकी है और इसका जवाब लोकसभा चुनाव में देगी।
फकीर के झोले की भी ली जाएगी तलाशी – डा. एसपी यादव
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डा. एसपी यादव ने कहा की हमारे देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि वह फकीर हैं। लेकिन हमारी सरकार आने पर हम फकीरों के झोले की भी तलाशी लेंगे। भाजपा पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि अब सपा बसपा का गठबंधन हो गया है। सड़कों पर घूम रहे भाजपा के दलालों को छोड़ा नहीं जाएगा। अगर ये सड़क पर भागेंगे तो इन्हें साइकिल से दौड़ाया जाएगा और जंगल में भागे तो हाथी। किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा की लोकसभा चुनाव में जैसे मोदी गिरेंगे वैसे ही योगी भी ढह जाएंगे।
लोगों का भ्रमित करने का कर रही भाजपा – राम सागर अकेला
बसपा के पूर्व विधायक राम सागर अकेला ने कहा बसपा – सपा के गछबंधन से भाजपा इतना भयभीत है िकवह अब लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है। उन्होने कहा कि अभी तक वह गेस्ट हाउस कांड का राग अलाप रहे थे लेकिन बहन जी के एक बार ही जवाब देने से भाजपाईयों की बोलती बंद हो गई है। भाजपा के डर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि चार जनवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन जी से मिलने गए और पांच जनवरी को सीबीआई ने छापा मारा। जिसमें अखिलेश यादव की छवि को धूमिल करने का पूरा प्रयास किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो