scriptदुष्कर्म की शिकार नाबालिग हुई गर्भवती, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने कई बार किया दुष्कर्म | Minor gets pregnant after rape | Patrika News

दुष्कर्म की शिकार नाबालिग हुई गर्भवती, अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी युवक ने कई बार किया दुष्कर्म

locationबलरामपुरPublished: Sep 19, 2019 10:57:08 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बलरामपुर में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है।

crime

Rape

बलरामपुर. बलरामपुर में दुष्कर्म की शिकार एक नाबालिग लड़की के गर्भवती होने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता गर्भवती हो गयी तो आरोपी उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता गर्भ में पल रहे 6 माह के बच्चे को लेकर दर-दर भटकने को मजबूर है।
यह था मामला-

मामला ललिया थानाक्षेत्र के भगता गाँव का है। पीडिता का आरोप है कि 7 माह पूर्व जब वह खेत पर काम करने गयी थी, तभी गाँव के ही एक युवक बांके ने उसके साथ रेप किया और अश्लील वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बांके ने कई बार पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के गर्भवती होने पर बांके उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर अब दर-दर की ठोकरे खा रही है। पीड़िता पहले ललिया थाने पर गयी, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं की गयी। पीड़िता ने एसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर ललिया थाने पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो