scriptगरीब के पास दो वक्त की रोटी नहीं है वो राष्ट्रवाद क्या जाने : कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर | om prakash rajbhar statement on rashtravad in balrampur | Patrika News

गरीब के पास दो वक्त की रोटी नहीं है वो राष्ट्रवाद क्या जाने : कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

locationबलरामपुरPublished: Mar 14, 2019 11:57:00 am

योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों के राष्ट्रवाद पर विवादित बयान दिया है।

balrampur

गरीब के पास दो वक्त की रोटी नहीं है वो राष्ट्रवाद क्या जाने : कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर

बलरामपुर. योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने गरीबों के राष्ट्रवाद पर विवादित बयान दिया है। मंत्री राजभर ने कहा कि गरीब को राष्ट्रवाद नहीं समझ में आता है। जिस गरीब के पास दो वक्त की रोटी नहीं वो राष्ट्रवाद क्या जाने। राजभर बलरामपुर में एक निजी कार्यक्रम में आये थे।


बलरामपुर पहुंचे यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा की बीजेपी के राष्ट्रवाद पर तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का राष्ट्रवाद चुनावी दांव है। इसी तरह सभी पार्टियां दांव अजमा रही है। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को राजनीति में लाकर चुनावी दांव चला है । इसी तरह सपा बसपा का गठबन्धन चुनावी दांव है । इन दावों में कौन सफल होता है । इसका जवाब 23 मई को आने वाले चुनाव नतीजे बताएंगे ।

उन्होंने ये भी कहा कि गरीबों का असली राष्ट्रवाद रोटी, कपड़ा, मकान, शिक्षा और दवाई हैं। गरीबों को राष्ट्रवाद तब समझ में आता है जब उसका पेट भरेगा, मकान उसके पास होगा, दवा व्यवस्थित हो, उसके पास पहनने के लिए कपड़े हो तब उसको कृषि नीति, विदेश नीति, औद्योगिक नीति, राष्ट्रवाद तब समझ आता है। गरीबों को दो जून की रोटी नहीं है। सुबह उठते ही वो रिक्शा चलाने चला जाता है, भट्टे पर ईट पाथने के लिए भागता है। शाम को उसको रोटी कैसे मिले, सब्जी कैसे मिले, दाल कैसे मिले उसके लिए वो परेशान है। गरीब को राष्ट्रवाद नही समझ मे आता है। आज वो अशिक्षित है उससे पूछिये राष्ट्रवाद क्या है तो क्या बताएगा। जब समाज पढ़ा लिखा रहेगा तो ही राष्ट्रवाद के विषय में समझेगा। अब ऐसी स्थितियां है कि गरीबों को गुमराह करके वोट ले रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो