बलरामपुर

राप्ती मुख्य नहर सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना, कई गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई का साधन- अपर मुख्य सचिव

अपर मुख्य सचिव सिंचाई जल संसाधन टी वेंकटेश ने बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की।

बलरामपुरOct 29, 2020 / 09:16 pm

Abhishek Gupta

Rapti river

बलरामपुर. अपर मुख्य सचिव सिंचाई जल संसाधन टी वेंकटेश ने बलरामपुर के एक दिवसीय भ्रमण के दौरान कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व सिंचाई विभाग के संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सरयू नहर परियोजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। सरयू नहर परियोजना का राप्ती मुख्य नहर का महत्वपूर्ण भाग है। राप्ती मुख्य नहर के निर्माण में वन विभाग की भूमि अधिग्रहण में आ रही है।समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश अपर मुख्य सचिव ने डीएफओ को दिया।
रेलवे की भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही समस्या को लेकर अपर मुख्य सचिव ने मुख्य अभियंता को डीआरएम लखनऊ से वार्तालाप कर आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि भूमि अधिग्रहण में तुरंत मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राप्ती मुख्य नहर के निर्माण में भूमि अधिग्रहण को लेकर आ रही दिक्कतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाना है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि यह शासन की महत्वकांक्षी परियोजना है। इस परियोजना से कई गांव के किसानों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। अपर मुख्य सचिव द्वारा राप्ती मुख्य नहर के निर्माण में तेजी लाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया।साथ ही अपर मुख्य सचिव नहरों की सिल्ट सफाई की समीक्षा की। एसीएस सिचाई ने पचपेड़वा में राप्ती मुख्य नहर के कार्य का निरीक्षण किया।बैठक के दौरान जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अमनदीप डूली, अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार शुक्ल, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, मुख्य अभियंता राकेश कुमार, प्रमुख अभियंता वीके निरंजन, अधीक्षण अभियंता डीपी वर्मा, संतोष कुमार, अधिशासी अभियंता निलेश जैन, दिनेश कुमार जूनियर इंजीनियर गोंडा, व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Home / Balrampur / राप्ती मुख्य नहर सरकार की महत्वकांक्षी परियोजना, कई गांव के किसानों को मिलेगा सिंचाई का साधन- अपर मुख्य सचिव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.