scriptओरापित दो महिलाएं गिरफ्तार | Two women arrested Orapit | Patrika News

ओरापित दो महिलाएं गिरफ्तार

locationबलरामपुरPublished: Feb 17, 2016 07:19:00 pm

Submitted by:

jainarayan purohit

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कैथल को जलाने के प्रयास के
आरोप में पुलिस ने सुमन पत्नी उम्मेद जाट निवासी झासंल व सरोज पत्नी रोहतास
जाट निवासी चक दो सीएचएन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।

जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल कैथल को जलाने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने सुमन पत्नी उम्मेद जाट निवासी झासंल व सरोज पत्नी रोहतास जाट निवासी चक दो सीएचएन को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
इसी मामले में चार जनों को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। दोनों महिलाओं के पति इसी मामले में सोमवार को गिरफ्तार किए गए। दूसरी तरफ अधिशासी अभियंता कैथल पर हमले के खिलाफ विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने सिंचाई कॉलोनी में सामूहिक धरना लगाया व घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। मंगलवार को जल संसााधन विभाग के मुख्य अभियंता राजकुमार चौधरी व अधीक्षण अभियंता धीरज चावला यहां पहुंचे तथा भिरानी थाने जाकर पुलिस कार्यवाही की जानकारी ली। सिंचाई कॉलोनी में धरना स्थल पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अभियंता राजकुमार चौधरी ने कर्मचारियों को हमले के सभी आरोपियों के विरूद्ध कार्रवाई के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच पुलिस उप अधीक्षक भूपेन्द्र जाखड़ कर रहे हैं।
इस पर कर्मचारियों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को लेकर नीति की बात की। इस पर मुख्य अभियंता ने कहा कि भविष्य में पानी चोरी की संभावना पर अभियंता पुलिस बल के साथ मौके पर जाएंगे। वहां सहायक अभियंता रामस्वरूप कस्वां, बिहारीलाल सैनी, रामकुमार सारस्वत, मदनलाल, सुरजाराम सहारण, राममूर्ति शर्मा, राजाराम, रोहताश यादव, जिलेसिंह पूनिया, वेदप्रकाश मलिक, श्रीप्रकाश, दीवानसिंह, भगवानाराम, जगतपाल, बोधूराम, सतीश स्वामी, सुरेन्द्र भाटी, लीलूराम, श्योकत अली, यासीन खां, गणेश शर्मा व अन्य धरने पर बैठे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो