script

अब पुलिस की तरह पीआरडी जवान भी दिखाएंगे अपनी कार्यकुशलता, करेंगे हर चुनौती को स्वीकार

locationबलरामपुरPublished: Jan 08, 2022 06:39:08 pm

Submitted by:

Mahendra Tiwari

बलरामपुर जिले के इमलिया कोडर,पचपेड़वा में चल रहे पीआरडी जवानों का प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। अब विभाग के 200 जवान राइफल का प्रशिक्षण लेने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन के गुर भी इन्हें सिखाए गए हैं।

gk_1.jpeg
जिला कमांडेंट पीआरडी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पूरे देवीपाटन मंडल के 200 जवानों को प्रशिक्षित किया जा रहा था। शनिवार को इनका प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। प्रशिक्षण में इन्हें राइफल चलाने के अतिरिक्त आपदा प्रबंधन के भी गुर सिखाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हर दृष्टि से प्रशिक्षित किया गया है। मसलन आपदा के प्रकार कितने होते हैं। मसलन भूकंप भी एक आपदा है। इसके आने पर घरों में फंसे लोगों को कैसे बाहर निकाला जाए। बाढ़ आने पर लोगों को सुरक्षित स्थान तक कैसे पहुंचाया जाए। आपातकाल में नदी पर उपलब्ध संसाधनों फूल बनाने के तरीके नदी पार करने की विभिन्न विधियां आग लगने पर लोगों को घरों से सुरक्षित कैसे बाहर निकाला जाए। सहित तमाम तरह से इन्हें प्रशिक्षित किया गया है। हमारे यह जवान अब किसी भी परिस्थिति से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित हो चुके हैं।
योगी सरकार अब उत्तर प्रदेश पुलिस की तरह पीआरडी जवानों को दक्षता प्रशिक्षण देकर हर परिस्थितियों से लड़ने के गुर सिखा कर इन्हें दक्ष किया गया है। जिससे पुलिस की तरह अब पीआरडी जवान भी राइफल चलाने के साथ-साथ आपदा के समय में भी अपनी कार्यकुशलता को लेकर अलर्ट रहेंगे। जिसको लेकर विभाग के द्वारा देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के पीआरडी कर्मियों का जनपद के पचपेड़वा में प्रशिक्षण संपन्न होने पुणे पर जवान काफी खुशहाल नजर आए। जवानों का कहना था कि उन्हें बहुत दिन बाद ऐसा अवसर मिला है। जिससे उन्होंने पूरे मनोयोग के साथ इस प्रशिक्षण को पूरा किया है।

जवानों ने बताया कि देश की आजादी के करीब 16 महीने बाद 11 दिसंबर 1948 को प्रांतीय रक्षक दल का गठन किया गया था। उद्देश्य था कि इन्हें राज्य की सुरक्षा के लिए विभिन्न मोर्चों पर लगाया जाएगा। लेकिन उपेक्षा के चलते यह विभाग अभी तक अपनी अंतिम सांसें गिन रहा था। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उपेक्षित पड़े इस विभाग में जान फूंकने का काम किया है। विभाग को हाईटेक किया जा रहा है। अब ड्यूटी ऑनलाइन लगाई जा रही है। अभी तक मैनुअल ड्यूटी लगाए जाने से अधिकांश जवानों को ड्यूटी नहीं मिलती थी। वे विभाग का चक्कर लगाने के बाद घर बैठ जाते थे। लेकिन अब ऑनलाइन ड्यूटी का रोस्टर बन जाने के बाद विभाग के सभी जवानों को बराबर ड्यूटी दी जा रही है।
देवीपाटन मंडल से 200 जवानों ने लिया प्रशिक्षण

जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि इमलिया कोडर पचपेड़वा स्थित मिनी स्टेडियम में15 दिवसीय मंडलीय आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया है। जिसमें देवीपाटन मंडल के चारों जनपदों के 200 जवानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
प्रशिक्षण से पीआरडी जवानों के कार्यकुशलता में होगा बड़ा बदलाव:
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पीआरडी जवानों की ड्यूटी सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों में ड्यूटी लगाई जाती है। इसके अलावा पीआरडी जवान आपदा के दौरान भी अपनी सेवा प्रदान करते हैं। प्रशिक्षण में पुलिसकर्मियों ,होमगार्डों की तरह ही मार्च पास्ट, राइफल चलाना, सैल्यूट करना, जनसामान्य के साथ अच्छा व्यवहार करना के विषय में विद्युत प्रशिक्षित किया गया है। इस अवसर पर जिला कमांडेंट पीआरडी/ जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्रावस्ती अरविंद स्वरूप कुशवाहा, अग्निशमन टीम तुलसीपुर उपस्थित रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो