बलरामपुर

सबसे बड़ी और पुरानी तहसील बेहाल, कई अनशनों के बाद भी नहीं बढ़ी विकास की रफ्तार

सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 21 मामलों का निस्तारण त्वरित किया गया।

बलरामपुरDec 20, 2017 / 09:31 am

आकांक्षा सिंह

बलरामपुर. तहसील सभागार में आयोजित जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें 21 मामलों का निस्तारण त्वरित किया गया। शेष मामलों के निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा मातहतों को स्थलीय निरीक्षण के बाद निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया गया।


लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद अहमद गद्दी ने अधूरे पड़े पिपराघाट पुल व सड़क के निर्माण शीघ्र शुरू कराये जाने के संबंध में एक प्रार्थना पत्र दिया है। दिये गये प्रार्थना पत्र में कहा है कि तहसील उतरौला जनपद की सबसे बड़ी व पुरानी तहसील होने के बाद भी विकास से अछूता है। कई बार आमरण अनशन किया गया। आमरण अनशन पर आये अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग बलरामपुर ने बताया था कि अधूरे पड़े सड़क हेतु बजट आ गया है। कार्य शीघ्र शुरू हो जायेगा। परन्तु आज तक दोनों निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हैं।

 

उतरौला विकास मंच अध्यक्ष आदिल हुसैन ने उतरौला-फैजाबाद मार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा बस संचालन करने की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने परिवहन विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए कहा है कि उक्त मार्ग पर बस का संचालन न होने से यात्रियों को काफी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। उक्त मार्ग पर तीर्थ स्थल होने के कारण काफी संख्या में श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। ऐसी दशा मे उतरौला-फैजाबाद मार्ग पर परिवहन विभाग की बस का संचालन नितांत आवश्यक है। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 103 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें-21-मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया है। शेष मामलों के निस्तारण हेतु मातहतों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर प्रमोद कुमार मुख्य विकास अधिकारी प्रह्लाद सिंह प्रह्लाद सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी -डा0 घनश्याम -उपजिलाधिकारी जे पी सिंह, क्षेत्राधिकारी इन्द्रजीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह, स्वास्थ्य अधीक्षक डा0 अरूण कुमार वर्मा, ए डी एफ मत्स्य विभाग डी आर यादव समेत अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.