script50 हज़ार के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था गोली बंजारा | up police arrest robber in balrampur | Patrika News

50 हज़ार के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था गोली बंजारा

locationबलरामपुरPublished: Jun 18, 2019 07:40:26 am

बलरामपुर पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

lucknow

50 हज़ार के इनामी अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी था गोली बंजारा

बलरामपुर. बलरामपुर पुलिस ने 50 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। रेहरा थाना क्षेत्र का इनामियां अपराधी गोली बंजारा पिछले पांच महीनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इसके खिलाफ हत्या और पशु क्रूरता अधिनियम के मामले दर्ज है। फ़रवरी 2019 में रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के अगया बुजुर्ग में हुए दिल दहला देने वाले तिहरे हत्याकांड में गोली बंजारा वांछित चल रहा था। तिहरे हत्याकांड में अन्य शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है। बीते कई महीनों से गोली बंजारा फरार चल रहा था जिसकी पुलिस को तलाश थी। कई जघन्य वारदातों में शामिल गोली बंजारा उर्फ अकबर अली पर डीआईजी रेंज देवीपाटन मंडल ने 50 हज़ार का इनाम घोषित किया था। पुलिस ने अपराधी गोली बंजारा को उतरौला टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ऑफिस से मिली सूचना के अनुसार थाना रेहरा बाजार क्षेत्र के ग्राम पंचायत आगया बुजुर्ग के मजरा रज्जक पुरवा में गत 24-25 फरवरी की मध्यरात्रि में एक परिवार पर प्राणघातक हमला किया गया था। इस हमले में परिवार के तीन सदस्यों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी तथा एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। मरने वालों में गृह स्वामी तथा उसकी एक पुत्री व पुत्र शामिल थे वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को जांच के दौरान अभियुक्त बनाया था जिसमें से चार की गिरफ्तारी पहले पुलिस कर चुकी है। घटना का मास्टरमाइंड गोली बंजारा उर्फ अकबर अली पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तार किए गए हत्या अभियुक्त गोली बंजारा रेहरा थाना क्षेत्र के ही कालू बनकट गांव का निवासी है और उसका लंबा अपराधिक इतिहास भी है। गोलीबारी के नाम कई आपराधिक मुकदमे पहले से पंजीकृत हैं। गोली की अपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था जिसे रेहरा बाजार पुलिस तथा सर्विलांस टीम के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मिश्र ने यह जानकारी देते हुए बताया है की गोली बंजारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । गिरफ्तारी करने वाले टीम में थानाध्यक्ष रेहरा बाजार रामसमुझ प्रभाकर,उप निरीक्षक उमेश कुमार बाजपेई व मंगला प्रसाद ,कांस्टेबल सौरभ सिंह व मनोज कुमार गुप्ता, महिला कांस्टेबल मीना देवी के अलावा सर्विलांस सेल के कांस्टेबल रोहित शुक्ला शामिल थे जिनके प्रयास से शातिर बदमाश गोली बंजारा की गिरफ्तारी संभव हो सकी है ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो