script

अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता के साथ हुआ यह, बेटी ने खोल दी सारी पोल, और फिर…

locationबांदाPublished: Aug 28, 2019 09:06:22 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है।

अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता के साथ हुआ यह, बेटी ने दी घटना की पूरी जानकारी

अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता के साथ हुआ यह, बेटी ने दी घटना की पूरी जानकारी

बांदा. जिले के कमासिन क्षेत्र में एक विवाहिता की लाश फांसी पर झूलती मिली। घटना का कारण पति के भाभी से अवैध सम्बन्धों के चलते हत्या करना बताया जा रहा है। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है व पुलिस को हत्या की तहरीर दी गई है। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के उपरांत ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जानिए क्या है पूरा मामला

घटना बांदा जनपद के कमासिन थाना क्षेत्र अंतर्गत ओझा नगर की है जहां अवैध संबंधों के चलते एक विवाहिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विवाहिता उम्र 24 वर्ष की हत्या का आरोप मायके वालों ने ससुराली जनों के ऊपर लगाया है। मृतका की 8 वर्षीय बेटी ने मामले पर पूरी घटना बताई है व द्वारा मारपीट व फांसी पर लटकाने की बात बताई है।

मृतका के भाई पिंटू ने बताया कि उसकी बहन की हत्या अवैध संबंधों के चलते की गई है। इसके पहले भी ससुरालीजनों द्वारा बहन के साथ कई बार मारपीट भी की गई है व घर से भागने का प्रयास किया गया था और लड़की पर 3 लाख व जेवर चोरी का आरोप लगते हुए कोर्ट में मुक़दमा किया था जिसपर लड़की मुक़दमा जीती थी। मायके पक्ष वालों ने बताया की लड़के का अपनी सगी भाभी से अवैध सम्बन्ध था जिसके चलते उसकी हत्या की गई है।

गला दबाकर मारा

ससुरालीजनों द्वारा मृतिका को पहले गला दबाकर मारा गया है, उसके बाद उसको आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस कमरे में फांसी पर लटकाने की घटना दिखाई है, उस कमरे की ऊंचाई ज्यादा नहीं है की कोई भी फांसी लगा सके। मायके पक्ष वालों ने घटना की सूचना स्थानीय थाने में दी है जसीपर पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्ट-मार्टम के लिए जिला मुख्यालय बांदा भेज दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो