इस दौरान चोरों ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी छति पहुंचाने की कोशिश की। वहीं सुबह जब कर्मचारी बैंक पहुंचे तो मेज की दराज खुली मिली, कागज आदि भी बिखरे पड़े थे। घटना के बारे में कर्मचारियों ने बैंक प्रबंधक के के ढींगरा को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को भी जानकारी दी जिस पर जानकारी होने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर एक नकाबपोश चोर दिखाई दिया, उसने बैंक के अंदर लगे दो सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़कर अलग कर दिया। वहीं घटना के बाद बैंक के अधिकारी, एलडीएम आदि ने भी जायजा लिया।