scriptमुख्तार अंसारी जिस जेल में हैं बंद, डीएम-एसपी ने किया वहां का निरीक्षण, दिए बड़े निर्देश | banda DM SP visits Mukhtar Ansari Jail | Patrika News

मुख्तार अंसारी जिस जेल में हैं बंद, डीएम-एसपी ने किया वहां का निरीक्षण, दिए बड़े निर्देश

locationबांदाPublished: Sep 09, 2018 06:45:19 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

बांदा में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया।

Banda Jail

Banda Jail

बांदा. बांदा में आज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मंडल कारागार का निरीक्षण किया। निरीक्षण में मंडल कारागार की तमाम बैरिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। वहीं महिला और पुरुष बंदियों से भी जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बातचीत की।
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी हैं इस जेल में बंद-

बता दें कि आज शाम जिलाधिकारी हीरालाल और पुलिस अधीक्षक एस आनंद मंडल कारागार पहुंचे, जहां इन्होंने मंडल कारागार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया वहीं मेस में बन रहे भोजन की गुणवत्ता देखी। आपको यह भी बता दें कि बांदा मंडल कारागर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बंद है और मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद से इस जेल की सुरक्षा को लेकर समय-समय पर अधिकारी यहाँ जांच करते रहते हैं। पिछले महीने यहाँ यूपी के पूर्व डीजीपी व जेल जांच समिति के अध्यक्ष सुल्खान सिंह ने भी यहाँ का नीरीक्षण कर यहाँ की व्यवस्थाएं देखीं थीं।
सुख सुविधाओं का लिया जायजा-

जिलाधिकारी हीरालाल ने बताया की उन्होंने मंडल कारागार में साफ सफाई की व्यवस्था को देखा। इसके अलावा बंदियों के लिए खानपान की क्या व्यवस्था है, उसको लेकर भी यहां के अधिकारियों से बातचीत की व खान-पान की व्यवस्था देखी। वहीं मंडल कारागार में बंद कैदियों से भी बातचीत की गई। इसके अलावा जेल के अंदर बने एग्रीकल्चर परिसर को भी जांचा गया। कुल मिलाकर मंडल कारागार की सुख सुविधाओं को देखा गया है। उन्होंने बताया की उन्होंने महिला बैरकों को भी देखा और महिला बंदियों से बातचीत की है। जेल की व्यवस्थाएं किस तरह से बेहतर हो सकती हैं इसको लेकर यहां के अधिकारियों से बात की गई है। यहां की व्यवस्थाएं सही ढंग से रहें इसको लेकर भी रूपरेखा तैयार की गई है।
दिए ये निर्देश-

उन्होंने बताया कि निरीक्षण में छोटी-मोटी कमी भी पाई गई हैं, जिनको लेकर जेल प्रशासन के अधिकारियों को इन समस्याओं को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं जेल के अधिकारियों ने यहां आने जाने के लिए खराब रोड को सही कराने की मांग की है, जिसको लेकर नगर पालिका के ईओ से यहां की सड़क भी बनवाई जाएगी। कुल मिलाकर यहां की व्यवस्थाओं में कोई कमी ना रह जाए इसको लेकर काम करने का प्रयास किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो